फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   one died due to snake bite

गले में सांप लपेट कर रहा था डांस, डसने से गई जान

Sun, 13 Feb 2022 10:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
one died due to snake bite
मृतक संजय का फाइल फोटो। - फोटो : KHALILABAD
गले में सांप लपेट कर रहा था डांस, डसने से गई जान
विज्ञापन

- दोस्त के जन्मदिन पर देवापार गया था युवक, मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान हुई मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली क्षेत्र के पानाराम के रहने वाले एक युवक की मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक अपने दोस्त के जन्मदिन के कार्यक्रम में शनिवार देर शाम देवापार गांव गया था, जहां सांप की माला पहनकर डीजे पर नाच रहा था। ग्रामीणों का कहना है कि सांप के डसने की वजह से वह बेहोश होकर गिर पड़ा। उसे परिजन सीएचसी नाथनगर से जिला अस्पताल और फिर मेडिकल कॉलेज ले गए थे।

क्षेत्र के पानाराम निवासी 20 वर्षीय संजय कुमार यादव पुत्र विश्वनाथ यादव को सांप पकड़कर अपने पास रखने का शौक था। शनिवार देर शाम को वह देवापार में दोस्त के जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने गया था। ग्रामीणों ने बताया कि संजय गले में सांप की माला पहनकर डीजे की धुन पर नाच रहा था। उसी दौरान उन्हें सांप ने डस लिया। जिससे वह जमीन पर गिरकर बेहोश हो गया। कार्यक्रम में मौजूद लोग उन्हें आनन- फानन में सीएचसी नाथनगर ले गए, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से भी हालत में सुधार होता नहीं देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। उपचार के दौरान मेडिकल कॉलेज में संजय की मौत हो गई। परिजन शव लेकर गोरखपुर से चल दिए। परिजनों ने सर्प दंश से मौत होने की सूचना से इनकर किया है। वहीं, नाथनगर सीएचसी के डॉक्टर वाईपी सिंह ने बताया कि युवक को सांप ने डसा था। उसे एंटी स्नेक वेनम का डोज देकर जिला अस्पताल रेफर किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed