फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   one dead body recovered from Ghaghra river.

घाघरा से महिला का शव बरामद, तीन अब भी लापता

Sun, 13 Oct 2019 10:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
one dead body recovered from Ghaghra river.
घाघरा से एक महिला का शव बरामद, तीन अब भी लापता
विज्ञापन

धनघटा। घाघरा नदी के रामबाग घाट पर बीते शनिवार को नाव पलटने से चपरा पूर्वी गांव की रहने वाली चार महिलाएं डूब गई थीं। जबकि 14 लोग तैर कर अपनी जान बचाने में सफल रहे थे। रविवार को भी एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें डूबी महिलाओं की तलाश की। इस दौरान घटना स्थल से करीब आठ किलोमीटर दूरी से एनडीआरएफ की टीम ने एक महिला का शव निकाला। जबकि तीन महिलाएं अब भी लापता है।
शनिवार की सुबह नदी के उस पार धान की कटाई करने छोटी नाव पर सवार होकर चपरापूर्वी व बालमपुर गांव के 18 लोग जा रहे थे। तभी नाव असंतुलित होकर नदी में पलट गई थी। इस दौरान नदी में लापता माया (28) पुत्री नंदलाल, रेखा (28) पुत्री हरिवंश, रुमा (18) पत्नी सत्यपाल और कविता (18) पुत्री रामनयन की तलाश जारी है। इनमें से कविता की लाश नदी से बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन

डीएम रवीश गुप्त ने बताया कि घाघरा में डूबी चारों महिलाओं की तलाश एनडीआरएफ की टीम के 25 सदस्य और एसडीआरएफ के 25 सदस्यों कर रहे हैं। घटना स्थल से आठ किलोमीटर दूर कविता नाम की महिला का शव ढूंढ निकला गया है। पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराएंगी। लापता तीनों महिलाओं की तलाश सोमवार को भी जारी रहेगी। टीमों के ठहरने और भोजन का इंतजाम धनघटा तहसील में किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed