{"_id":"6404d5b7dc929df6f80cd83b","slug":"one-crore-spent-still-the-residents-are-hesitating-khalilabad-news-c-7-1-76290-2023-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: एक करोड़ खर्च, फिर भी हिचकोले खा रहे शहरवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: एक करोड़ खर्च, फिर भी हिचकोले खा रहे शहरवासी
Sun, 05 Mar 2023 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 05 Mar 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
नेदुला से कलेक्ट्रेट मार्ग के पटखौली के पास सड़क के बीचोंबीच बना गढ्ढा।संवाद
फोटो सहित
अभियान चला, एक करोड़ रुपये खर्च, मगर सड़क पर खा रहे हिचकोले
शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों पर गड्ढे ही गड्ढे
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहर की सड़कों पर गड्ढों की भरमार है। गड्ढों को भरने में एक करोड़ रुपये खर्च किए गए। फिर भी समस्या दूर नहीं हुई। होली पर खरीदारी करने वाले हिचकोले खाने को मजबूर हैं।
यात्रियों के सफर आरामदायक बनाने के लिए शासन ने सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए। नवंबर माह में अभियान चलाया गया। लोक निर्माण विभाग ने दावा किया कि शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों को गड्ढा मुक्त कर दिया गया है, लेकिन वर्तमान स्थिति यह है कि शहर में ही सड़कें गड्ढों में तब्दील है।
जगह-जगह गिट्टियां उखड़कर बिखर गईं हैं। इससे लोगों को आने-जाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसी ही स्थिति ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों की भी है। इसके बाद भी सड़कों की दशा सुधारने के लिए कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है।
विज्ञापन
... नेदुला से विकास भवन जाने वाली सड़क खस्ताहाल
खलीलाबाद शहर के नेदुला चौराहे से विकास भवन तक जाने वाली सड़क पूरी तरह से टूट गई है। सड़क पर गिट्टियां उखड़कर बिखरी पड़ी हैं। इस सड़क पर लोगों के घरों से निकलने वाला पानी बह रहा है। सड़क की बदहाली और जलनिकासी की व्यवस्था न होने के कारण आने-जाने में लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। इस मार्ग पर विद्यालय भी संचालित होते हैं। बच्चे भी आते-जाते हैं। ऐसे में दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
...
राजेडीहा-प्रतापपुर मार्ग पर मुश्किल हुआ सफर
मेंहदावल क्षेत्र के समदा से अठलोहिया होकर राजेडीहा-प्रतापपुर मार्ग गड्ढों में तब्दील है। इस मार्ग पर आना-जाना मुश्किल हो गया है। गर्मी के मौसम में भी इस मार्ग पर जलभराव हो गया है। इससे होकर गुजरने से लोग कतराते हैं। सड़क उखड़ गई है और जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। क्षेत्र के निवासी आदित्य कुमार, सुनील सिंह आदि ने बताया कि मार्ग को गड्ढा मुक्त नहीं किया जा सका है।
...
कोट
सड़कों पर गड्ढों के कारण लोगों में कमर दर्द की समस्या हो रही है। इससे पीड़ित लोग अस्पताल में आ रहे हैं। इलाज के साथ ही लोगों को सलाह दी जा रही है कि उबड़-खाबड़ सड़कों पर यात्रा से बचें।
-सोहन शर्मा, हड्डी रोग विशेषज्ञ
...
कोट
सड़कों को अभियान चलाकर गड्ढा मुक्त किया गया है। जहां पर सड़कें टूट गई हैं, उन्हें जल्द ही गड्ढा मुक्त कराया जाएगा।
रामजीत प्रसाद, अधिशासी अभियंता, लोनिवि