{"_id":"6a442bdcde8f5896310c27a7","slug":"one-arrested-in-connection-with-the-attack-on-the-former-chairman-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-153032-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पूर्व चेयरमैन पर हमला करने के मामले में एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पूर्व चेयरमैन पर हमला करने के मामले में एक गिरफ्तार
विज्ञापन
नगर पंचायत हरिहरपुर के पूर्व चेयरमैन पर 20 जून को हुआ था हमला
चार नामजद और दो अज्ञात पर हत्या के प्रयास और बलवा की प्राथमिकी है दर्ज
संतकबीरनगर/ महुली। नगर पंचायत हरिहरपुर के पूर्व चेयरमैन पर हमला करने के मामले में पुलिस ने चार नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास, मारपीट और बलवा की प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
नगर पंचायत हरिहरपुर के वार्ड नंबर दो राजेंद्रनगर निवासी पूर्व चेयरमैन जयराम माझी ने महुली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 20 जून को वह हरिहरपुर से महुली जा रहे थे। टिकुईकोल चौबे गांव के निकट लालगंज थाना के रहने वाले अमन उर्फ अविनाश निवासी वर्तनियां, लोरिक पांडेय निवासी ठोकवा, विनय पाल निवासी तेनुआं सहित महुली क्षेत्र निवासी दो अज्ञात लोगों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। किसी तरह से उनसे बचकर भागने का प्रयास किया तो आरोपी ईंट-पत्थर फेंक कर मारने लगे। हमलावरों ने जानमाल की धमकी भी दी।
पीड़ित ने बताया कि उक्त हमलावरों में से एक आरोपी को पकड़ा गया था, जिसने पूछताछ में बताया कि हरिहरपुर निवासी हरिओम वर्मा ने पीड़ित की हत्या की सुपारी दी है। वहीं पुलिस मामले की प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन में जुटी है। पुलिस के अनुसार, थाना महुली में दर्ज प्राथमिकी में वांछित आरोपी हरिओम वर्मा निवासी वार्ड नंबर-3, नगर पंचायत हरिहरपुर को गांधीनगर से गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पांडेय के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार रवाना कर दिया गया।