{"_id":"5ecfe2338ebc3e90532909a6","slug":"oldman-death-in-jhasi-khalilabad-news-gkp352796678","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई से लौट रहे वृद्ध की झांसी में हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंबई से लौट रहे वृद्ध की झांसी में हुई मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई से लौट रहे वृद्ध की झांसी में हुई मौत
भिटवा बाजार (संतकबीरनगर)। मुंबई से लौटते दौरान रास्ते में झांसी के पास बुधवार को दुधारा क्षेत्र के पिठिया गांव निवासी एक बीमार वृद्ध की मौत हो गई। पत्नी एंबुलेंस से बृहस्पतिवार को शव लेकर गांव के बाहर पहुंची। बाद में आमी नदी के पडरिया घाट पर परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
प्रधान पंचराम चौधरी ने बताया कि पिठिया गांव निवासी 65 वर्षीय वृद्ध अपनी पत्नी के साथ मुंबई से ट्रेन से लौट रहे थे। रास्ते में झांसी के पास वृद्ध की मौत हो गई। पति के शव को एंबुलेंस से लेकर पत्नी बृहस्पतिवार को गांव लौट रही थी। बस्ती की सीमा में पुलिस ने जांच की। पत्नी पीपीई किट पहनी थीं। आमी नदी के पडरिया घाट पर शव का अंतिम संस्कार हुआ।
पीड़ित परिजन घर में क्वारंटीन हैं। वृद्ध बीमार थे। प्रभारी चिकित्साधिकारी बेलहर कला डॉक्टर राजेश चौधरी ने बताया कि उन्होंने मामले की सूचना जिला कंट्रोल रूम समेत प्रशासनिक अधिकारियों को भी दे दी है। आगे जैसा निर्देश होगा, उसका पालन किया जाएगा। जबकि एसओ दुधारा श्रीप्रकाश यादव ने घटना की सूचना से अनभिज्ञता जाहिर की।