फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   old pension and privatisation

Sant Kabir Nagar News: पुरानी पेंशन बहाली एवं निजीकरण के विरोध में अटेवा ने निकाली यात्रा

Thu, 01 Jun 2023 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 01 Jun 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
old pension and privatisation
नेदुला चौराहे पर पुरानी पेंशन बहाली एवं निजीकरण के विरोध में अटेवा ने निकाली गई रथ यात्रा को सं
संतकबीरनगर। अटेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु पुरानी पेंशन बहाली एवं निजीकरण के विरोध में एक जून को बिहार के चंपारण से निजीकरण भारत छोड़ो यात्रा का शुभारंभ करेंगे। चंपारण जाते हुए ब़ुधवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष खलीलाबाद पहुंचे तो अटेवा के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार चौहान के नेतृत्व में नेदुला चौराहे पर उनका स्वागत हुआ। इसके बाद पुरानी पेंशन बहाली एवं निजीकरण के विरोध में यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

इस दौरान अटेवा के पदाधिकारियों के साथ पंचायती राज कर्मचारी संघ, उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ,प्राथमिक शिक्षक संघ, बिजली निगम, लोक निर्माण विभाग, विशिष्ट बीटीसी आदि संघों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने नेदुला चौराहे पर पहुंचकर निजीकरण भारत छोड़ो यात्रा का सहयोग एवं समर्थन किया। एक सुर में पुरानी पेंशन बहाली के लिए की मांग की। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष परमहंस गौतम ने कहा कि एनपीएस निजीकरण भारत छोड़ो यात्रा एक जून को बिहार की क्रांतिकारी धरती चंपारण से प्रारंभ होकर 30 जून तक पूरे देश भर में चलाई जाएगी।
विज्ञापन

पांच जून को यह यात्रा उत्तर प्रदेश के बलिया में प्रवेश कर वाराणसी, प्रयागरज, सुल्तानपुर होते हुए 8 जून को लखनऊ पहुंचेगी जनपद के शिक्षक एवं कर्मचारी पांच जून को इस यात्रा में शामिल होने के लिए अधिक से अधिक संख्या में बलिया पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में शबाना खान, रेनू अग्रहरि, अर्चना मौर्य, केशरी लाल, नरेंद्र कुमार, संत कुमार चौधरी, नवीन त्रिपाठी, अमरेश चौधरी, हरिकेश बहादुर यादव, मो.उमर, रियाज अहमद, लाल चंद चौहान, सजन लाल, जितेंद्रब कन्नौजिया, हीरालाल भारती, अशोक गुप्ता, उदय भान पटेल आदि उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed