फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   old man died in road accident

ट्रक की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

Sat, 29 Feb 2020 09:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Feb 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
old man died in road accident
ट्रक की चपेट में आने से वृद्ध की मौत
विज्ञापन

- मुखलिसपुर रोडवेज परिसर में हुआ हादसा
- भाग रहे ट्रक चालक को लोगों ने दौड़ाकर पकड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के मुखलिसपुर रोडवेज परिसर में शनिवार को ट्रक की चपेट में आकर एक 70 वर्षीय वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद भाग रहे चालक को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया। ग्राम भैसहिया जोत निवासी 70 वर्षीय बुद्धू यादव रोज की तरह शनिवार को मुखलिसपुर चौराहे पर चाय पीने पहुंचे। इसके बाद वह सामने स्थित रोडवेज परिसर में लघुशंका कर रहे थे। इसी दौरान अचानक तेज रफ्तार में एक ट्रक रोडवेज परिसर में प्रवेश किया। अनियंत्रित ट्रक लघुशंका कर रहे बुद्धू यादव को चपेट में ले लिया। मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। चालक भागने लगा। चौराहे पर मौजूद लोगों ने पीछा करके ट्रक चालक को पकड़ लिया। चालक को मौके पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया। इस दौरान ट्रक पर सवार खलासी देख भाग गया। पुलिस ट्रक को कब्जे में ले लिया और चालक को महुली थाने भेज दिया। इसके साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed