{"_id":"648f4a99f44e0056ef0ee059","slug":"old-man-death-khalilabad-news-c-7-1-211503-2023-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: रेलवे ट्रैक पर मिला वृद्ध का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: रेलवे ट्रैक पर मिला वृद्ध का शव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद- चुरेब रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर रविवार की सुबह एक शख्स का कटा हुआ शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
चुरेब रेलवे स्टेशन के करीब डाउन पटरी पर रविवार की सुबह एक व्यक्ति की कटी हुई लाश लोगों ने देखी। उसकी सूचना जीआरपी को दी। बाद में डायल 112 के कांस्टेबल धीरेंद्र कुमार साथ अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। इसके अलावा नवीन मंडी खलीलाबाद चौकी के उप निरीक्षक सुरेश यादव भी पहुंचे। मृतक की तलाशी ली तो मृतक के पास से पहने हुए कपड़ों के अलावा कोई रेल यात्रा टिकट नहीं मिला। मृतक की उम्र लगभग 60 वर्ष बताई जा रही है। लोगों ने बताया कि किसी ट्रेन की चपेट में आने से यह मौत हुई है।