{"_id":"68c30d19a30b4cea7700c627","slug":"officers-should-improve-their-ranking-on-cm-dashboard-dm-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-138293-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम डैशबोर्ड पर रैंकिंग बेहतर करें अधिकारी : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम डैशबोर्ड पर रैंकिंग बेहतर करें अधिकारी : डीएम
Thu, 11 Sep 2025 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 11 Sep 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को आईजीआरएस पोर्टल पर मुख्यमंत्री संदर्भ, आयुक्त संदर्भ, जिलाधिकारी संदर्भ, तहसील दिवस संदर्भ सहित अन्य संदर्भों एवं लंबित शिकायतों एवं सीएम डैशबोर्ड के आधार पर योजनाओं के प्रगति की समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। इस दौरान डीएम ने निर्देश दिए कि अधिकारी सीएम डैश बोर्ड पर जनपद की रैंकिंग बेहतर करें।
डीएम ने कहा कि अधिकारी आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त संदर्भों को निर्धारित समय सीमा के अन्दर अवश्य निस्तारित कर दें, जिससे कोई भी संदर्भ डिफाल्टर की श्रेणी में न जाए। संदर्भों के निस्तारण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जाए। सभी अधिकारी नियमित तौर पर पोर्टल पर संदर्भों को प्राप्त होते ही निस्तारित करने का कार्य सुनिश्चित करें।
उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हो एवं जनसामान्य के शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करके रिपोर्ट को पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। संवाद