फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   officer's post empty in santkabirnagar

पांच बीडीओ के सहारे नौ ब्लॉक, फरियादी परेशान

Thu, 19 Aug 2021 10:17 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 10:17 PM IST
विज्ञापन
officer's post empty in santkabirnagar
पांच बीडीओ के सहारे नौ ब्लॉक, फरियादी परेशान
विज्ञापन

- डीडीओ, डीसी मनरेगा, डीसी एनआरएम, बीएसए जैसे महत्वपूर्ण पद भी रिक्त
- रिक्त पदों पर अधिकारियों की नियुक्ति के लिए डीएम ने शासन को भेजा पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। जिले में कई विभागों में अधिकारियों के पद रिक्त हैं। पांच बीडीओ के सहारे नौ ब्लॉक संचालित हो रहा है। जरूरी कार्यों से विभागों में पहुंचने वाले फरियादी परेशान हो रहे हैं। इसके साथ सरकारी योजनाओं की प्रगति नहीं हो पा रही है। डीएम की ओर से रिक्त पदों पर अधिकारियों की नियुक्ति के लिए शासन को पत्र भेजा गया है।
जिले में हैंसर, पौली, नाथनगर, खलीलाबाद, सेमरियावां, बघौली, मेंहदावल, बेलहर और सांथा है। जिसमें पांच बीडीओ जिले में तैैनात है। जिसमें से चार बीडीओ के पास दो-दो ब्लॉक की जिम्मेदारी है। एक साथ एक समय में एक ही ब्लॉक पर बीडीओ उपस्थित रह पाते हैं। ऐसे में दूसरे ब्लॉकों पर काम के लिए पहुंचने वाले फरियादी निराश होकर लौट जाते हैं। पद रिक्त होने की वजह से प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, मनरेगा योजना में भी गति नहीं आ रही है।
विज्ञापन

विकास भवन में कई विभागों में अधिकारियों के पद भी रिक्त है। डीडीओ, डीसी मनरेगा, डीसी एनआरएलएम, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग, आरईडी विभाग के एक्सईएन, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य, जल निगम के एक्सईएन, बीएसए का पद रिक्त है। परियोजना निदेशक डीडी शुक्ला के पास डीडीओ, डीसी मनरेगा और डीसी एनआरएलएम का अतिरिक्त प्रभार है। बीएसए का प्रभार डीआईओएस गिरीश सिंह के पास है। सीडीओ अतुल मिश्र ने बताया कि कई महत्वपूर्ण विभागों में अधिकारियों का पद रिक्त हैं। रिक्त पदों को भरा जाना बेहद जरूरी है। इसके लिए डीएम की तरफ से शासन को पत्राचार किया गया है। डीएम दिव्या मित्तल ने बताया कि अधिकारियों के पद रिक्त रहने से विभागीय कार्यों के साथ विकास कार्यों में अपेक्षित गति न आ पाने की समस्या है, लेकिन कोशिश है कि जनता से जुड़े कार्य समय से संपादित हो। रिक्त पदों पर अधिकारियों की नियुक्ति के लिए शासन को पत्र भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed