फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   officer is absent

Sant Kabir Nagar News: कहीं बीडीओ तो कहीं कर्मचारी रहे लेट लतीफ

Mon, 19 Jun 2023 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 19 Jun 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
officer is absent
संतकबीरनगर। ब्लॉक मुख्यालयों पर अधिकारियों और कर्मचारियों को पूर्वाह्न दस बजे पहुंचने का आदेश है, लेकिन कहीं अधिकारी समय से पहुंचे तो कहीं कर्मचारियों को इसका ख्याल नहीं रहा। फरियादी 43 डिग्री तापमान के बीच अपनी जरूरतों से ब्लॉक पहुंचकर कर्मचारियों को ढूंढते रहते हैं। पौली ब्लॉक मुख्यालय पर तो फरियादियों के पीने के पानी तक इंंतजाम नहीं है। हैंडपंप से दूषित पानी निकल रहा है, लेकिन इसको लेकर जिम्मेदार बेपरवाह हैं। अमर उजाला टीम ने सोमवार को ब्लॉक मुख्यालयों की हकीकत जाने की कोशिश की तो स्थिति कुछ यूं रही...
विज्ञापन

-------
सुबह 9:50 बजे, पौली ब्लॉक मुख्यालय
पौली ब्लॉक मुख्यालय का कार्यालय पर खुला था। सहायक विकास अधिकारी 10 बजे पहुंच कर कार्य करते नजर आए। बाल विकास परियोजना कार्यालय तो खुला था, लेकिन बाबू आफताब आलम ड्यूटी पर 10:30 तक नहीं पहुंचे थे। वहीं सीडीपीओ भी नहीं पहुंचे थे। ब्लॉक में तैनात बड़े बाबू रामविलास 11:00 बजे तक ब्लॉक में नहीं आए थे। पूछने पर बताया कि उनके पास हैंसर का भी प्रभार है। अभी हैंसर में हैं, कुछ देर बाद पौली पहुंचे। आवास बाबू विश्व विजय पांडे 10: 20 मिनट पर पहुंचे। शेष कर्मचारी एपीओ अतुल कुमार, एडीओ सांख्यिकी विनय कुमार, एडीओ आईएसबी अशोक कुमार यादव, कंप्यूटर ऑपरेटर आलोक कुमार अपने- अपने पटल पर 10:00 बजे से ही मौजूद रहे। बीडीओ श्वेता वर्मा 10:30 बजे कार्यालय में पहुंचीं। पूछने पर बताया कि ग्राम पंचायत उदहा में कार्य की जांच करके आ रही हैं। उदहा में तालाब खोदाई में जेसीबी का प्रयोग किए जाने का आरोप लगा है। उसी की जांच में गईं थीं। ब्लॉक परिसर में फरियाद के लिए पहुंचे फरियादियों के लिए इस उमस भीषण गर्मी में सबसे बड़ी समस्या पानी की नजर आई। पूर्व में सांसद निधि से लगा आरओ प्लांट खराब पड़ा है। परिसर में लगे हैंडपंप दूषित पानी उगल रहे हैं। शंकरपुर गांव निवासी राम भरत ने बताया कि परिवार रजिस्टर की नकल के लिए आए हैं। अभी तक सचिव नहीं आए। धूप में परेशान होना पड़ रहा है, पता नहीं कब तक आएंगे।
विज्ञापन

---------
मेहदावल खंड विकास कार्यालय में समय से नहीं बैठते अधिकारी
एडीओ पंचायत समेत ग्राम पंचायत अधिकारी मिले गायब
मेहदावल। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने सभी सरकारी विभागों के विभागाध्यक्ष समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारियों को अपने कार्यालय में समय से बैठने का निर्देश जारी कर रखा है। उसके बाद भी मेंहदावल खंड विकास कार्यालय के जिम्मेदार अधिकारी समय से बैठने को कौन कहे यह अपनी मर्जी से कार्यालय आते हैं और चले जाते हैं। अमर उजाला ने जब खंड विकास कार्यालय की पड़ताल कराई तो सोमवार को कार्यालय का नजारा ही अलग दिखा। खंड विकास अधिकारी उर्दू बाबू तथा कार्यालय के बड़े बाबू के अतिरिक्त सभी जिम्मेदार गायब दिखे। खुद खंड विकास अधिकारी भी लेटलतीफी के आदी मातहतों पर लगाम कसने के प्रति उदासीन दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
सुबह 9:40 बजे, मेंहदावल ब्लॉक मुख्यालय
खंड विकास अधिकारी कार्यालय के बाहर सुनसान दिखा। कार्यालय के अंदर हाल में उर्दू बाबू तथा कार्यालय के बड़े बाबू विनोद गौड़ अपनी- अपनी कुर्सी पर बैठे मिले। इस दौरान कुछ सफाईकर्मी सुरेंद्र वर्मा तथा रविंद्र सिंह दिखाई दिए। इस दौरान कोई फरियादी मौके पर नजर नहीं आया। करीब 10:00 बजे खंड विकास अधिकारी का कमरा खुला था। मौके पर खंड विकास अधिकारी सुरेश कुमार मौर्या कार्यालय में बैठे थे। कार्यालय के कर्मचारी संतोष कुमार से गुफ्तगू करते नजर आए। 10:00 बजे तक अन्य कर्मचारी उपस्थित नहीं दिखे। न ही खंड विकास अधिकारी ने यह जानने का ही प्रयास किया कि कौन कर्मचारी समय से कार्यालय आया है और कौन उपस्थित नहीं है। 10:20 बजे खंड विकास कार्यालय में स्थित एडीओ पंचायत का कमरा खुला था। एडीओ पंचायत राजेश पांडेय अपने कार्यालय में मौजूद नहीं थे। कुर्सी खाली पड़ी थी। बढ़या ग्राम पंचायत निवासी भोलेनाथ एडीओ पंचायत को ढूंढ रहे थे, जब उनसे पूछा गया कि किसे ढूंढ रहे हैं, तो फरियादी ने बताया कि एडीओ पंचायत से कार्य है। वह भी आवास संबंधी समस्या के समाधान के लिए साहब को तलाश रहे हैं। 11:00 बजे एडीओ पंचायत का कार्यालय सूना पड़ा था। साथ ही यहां तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी भी कार्यालय में कहीं नजर नहीं आए। बिना कार्यालय आए हाजिरी लगाने के आदि ग्राम पंचायत अधिकारी यहां हमेशा चर्चाओं में रहे।

----------
सुबह 9:45 बजे नाथनगर ब्लॉक मुख्यालय
बीडीओ अमरेश सिंह चौहान कार्यालय पहुंचे। उन्हीं के साथ ही मुख्य लेखाकार दीपक सिंह, ब्लॉक टीए संजय पांडेय पहुंचे। उसी दौरान टीए फूलचंद यादव, टीए अजय श्रीवास्तव, मुकेश गौड़, स्वच्छता प्रेरक संदीप, सोहन, एडीओ पंचायत कार्यालय में अटैच सफाईकर्मी दिलीप गौड़, शिव कुमार पहुंचे। 10:00 बजे आवास बाबू विनय तिवारी, हनुमान शुक्ला, टीए कौशल कुमार ओझा आगे-पीछे पहुंचे। 10:08 बजे आजीविका मिशन के रमेंद्र पाल पहुंचे। 10:15 बजे आजीविका मिशन की महिला कर्मी ममता, मनरेगा एपीओ मेराजुल हक व प्रवीण कुमार गौतम पहुंचे। उसके उपरांत 10:22 बजे एडीओ कृषि रामनयन मौर्य, इंद्रजीत यादव, जितेंद्र कुमार गुप्ता पहुंचे। 10:30 बजे महुली के पंचायत सदस्य मिठ्ठू लाल, वकील ब्लॉक में चल रहे जल जीवन मिशन का प्रशिक्षण लेने पहुंचे। 10:50 बजे सांखी गांव की सरस्वती देवी मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने पहुंचीं। उन्होंने बताया कि आज पहली बार ब्लॉक आई हैं। करीब 10:54 बजे मनरेगा बाबू मोहम्मद आरिफ पहुंचे। एडीओ पंचायत आनंद मोहन वर्मा के न पहुंचने के बारे में पूछने पर पता चला कि वह जाम में फंसे होने के कारण समय से नहीं पहुंच पाए हैं। ब्लॉक काेओर्डिनेटर नीलम शर्मा हैंसर ब्लॉक में ऑडिट के लिए गई हैं। एडीओ आईएसबी अशोक कुमार वर्मा, एडीओ समाज कल्याण अजय कुमार व टीए बलवंत कुमार के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई। समय 11:30 बजे विजय, रमेश व श्याम लाल प्रशिक्षण लेने पहुंचे। अनुपस्थित कर्मचारियों के बारे में जानकारी लेने पर बीडीओ अमरेश सिंह चौहान ने बताया। सभी कर्मचारी समय से आने लगे हैं। एक- दो कर्मचारी अनुपस्थित हैं। उनसे जवाब-तलब किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed