फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Now registered and skilled artisans will reach home

अब घर पहुंचेंगे पंजीकृत और कुशल कारीगर

Tue, 28 Jun 2022 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Now registered and skilled artisans will reach home
अब घर पहुंचेंगे पंजीकृत और कुशल कारीगर
विज्ञापन

सेवा मित्र एप पर देनी पड़ेगी सूचना, काम के हिसाब से तय होगी मजदूरी
पंजीकृत कुशल श्रमिकों का पुलिस सत्यापन कर देंगी रिपोर्ट
शोभित कुमार पांडेय
संतकबीरनगर। आमजन को सुलभ सेवाएं और कुशल श्रमिकों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएं जाएंगे। इसके लिए शासन ने सेवामित्र पोर्टल लांच किया है। स्थानीय स्तर पर कुशल श्रमिकों का रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। यदि कोई सेवा मित्र एप पर सूचना देगा तो उसके घर कुशल श्रमिक पहुंचेंगे और समस्या का समाधान करेंगे। काम के एवज में नामित एजेंसी के हिसाब से निर्धारित मजदूरी लेंगे।
शासन की मंशा है कि स्थानीय स्तर पर कुशल श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध हो। साथ ही आमजन को आसानी से सेवाएं भी मुहैया हों। इसी मकसद से सेवायोजन विभाग की ओर से सेवामित्र एप लांच किया गया है। कुशल श्रमिकों को सेवा मित्र नाम दिया गया है। इसके लिए जनपद स्तर पर बेंडर, एजेंसी का चयन किया जाना है। जिले में 25 वेंडर, सेवा प्रदाता का चयन होना है। अब तक सात एजेंसी, सेवा प्रदाता का चयन हुआ है। इसमें वीके स्टेशनर्स एंड कामर्शियल कारपोरेशन, बारगो साफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड, बरगो ट्रेडर्स एवं सप्लायर्स, एमएस गंगा बीडी कंस्ट्रक्शन, सीएम इंटर प्राइजेज, एमएस कमर एजेंट और एमएस शिवम लाइट हाउस शामिल हैं।
विज्ञापन

जिले के 500 कुशल श्रमिकों का रजिस्ट्रेशन सेवामित्र पोर्टल पर किया जाना है। पंजीकृत कुशल श्रमिकों का पुलिस सत्यापन करेंगी। पुलिस की ओर से पंजीकृत श्रमिकों के आपराधिक रिकॉर्ड का भी पता लगाया जाएगा। पुलिस की ओर से सत्यापित बेदाग श्रमिकों को योग्य माना जाएगा। जिला सेवायोजन अधिकारी शैलेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि पोर्टल पर पंजीकृत श्रमिकों को उनकी दक्षता के अनुसार काम मिलेगा। आमजन अपनी जरूरत के हिसाब से सेवामित्र एप पर सूचना देंगे तो नामित एजेंसी की ओर से उनके घर पर कुशल श्रमिक भेजे जाएंगे। एजेंसी काम के हिसाब से कुशल श्रमिकों की मजदूरी तय करेंगे। संबंधित को तय मजदूरी देनी होगी। इसमें 40 से अधिक ट्रेड की सेवाएं देने का प्रावधान है। इसमें इलेक्ट्रिशियन, पेंटर, प्लबंर, बेल्डर, ऐसी रिपेयर, गैर चूल्हा रिपेयर, टेलीविजन आदि से संबंधित सेवाएं लोगों को घरों पर मुहैया की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुशल श्रमिकों को सरकार की ओर से टेबलेट देने की योजना है। आमजन की सुविधा के लिए ट्रोल फ्री नंबर भी जारी हुआ है। 155330 नंबर पर काल कर सूचना देने पर संबंधित के घर जरूरत के हिसाब से कुशल श्रमिक पहुंचेंगे। अब तक सेवा प्रदाता पंजीकरण 19, आन बोर्ड सेवा प्रदाता सात, सेवामित्र पंजीकरण 66 ,स्किल वर्कर पंजीकरण 141 लोगों का हो चुका है। सेवा बुकिंग भी तीन हो चुकी है।

...
कोट
सेवामित्र एप के जरिए लोगों को घर बैठे सेवाएं मिलेंगी। साथ ही कुशल श्रमिकों को रोजगार मिलेगा। जिले स्तर पर कुशल श्रमिकों का पंजीकरण किया जा रहा है। 141 कुशल श्रमिकों का पंजीकरण हो चुका है। सात एजेंसियां नामित की जा चुकी है। शासन की इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ आमजन को मिलेगा।
- सुरेंद्र नाथ श्रीवास्तव, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed