फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   notice to 63 without registerd schools

बिना मान्यता चल रहे 63 विद्यालयों को नोटिस

Fri, 29 Apr 2022 11:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
notice to 63 without registerd  schools
बिना मान्यता चल रहे 63 विद्यालयों को नोटिस
विज्ञापन

15 दिन के अंदर नोटिस का जवाब न देने पर बंद कराए जाएंगे विद्यालय
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले में बिना मान्यता के चल रहे 63 विद्यालयों को बीएसए कार्यालय ने नोटिस जारी किया है। इसमें सबसे ज्यादा बेलहर ब्लॉक में 31 विद्यालय बिना मान्यता के चल रहे हैं। 15 दिन में नोटिस का जवाब न देने पर इन विद्यालयों को बंद कराते हुए विद्यार्थियों का नामांकन नजदीक के परिषदीय स्कूल में कराया जाएगा।

बीएसए दिनेश कुमार ने बताया कि शासन ने बिना मान्यता के चल रहे विद्यालयों को चिह्नित करके बंद कराने के निर्देश दिए हैं। शासन के निर्देश पर क्षेत्रवार जांच कराई गई। जांच में 64 विद्यालय बिना मान्यता के संचालित होते मिले हैं। इसमें बघौली ब्लॉक में चार, बेलहर कलां में 31, हैंसर बाजार में 15, मेंहदावल में तीन, पौली में पांच और सेमरियावां के छह विद्यालय शामिल हैं। उन्होंने बताया कि जिले में जहां भी बिना मान्यता के विद्यालय चलाए जा रहे हैं, उनको चिह्नित किया जा रहा है। इन विद्यालयों को नोटिस जारी किया गया है कि अपने विद्यालय के मान्यता संबंधी प्रपत्र कार्यालय में प्रस्तुत करें। अगर 15 दिन के अंदर प्रपत्र प्रस्तुत नहीं करते हैं तो विद्यालय बंद करा दिया जाएगा और नियमानुसार केस दर्ज कराया जाएगा। विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों का नामांकन नजदीक के परिषदीय स्कूल में कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed