{"_id":"644c1d1e9dd7957b17047369","slug":"notice-send-to-absent-teachers-khalilabad-news-c-7-1-144533-2023-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुपस्थित शिक्षकों को जारी होगा कारण बताओ नोटिस : बीईओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुपस्थित शिक्षकों को जारी होगा कारण बताओ नोटिस : बीईओ
Sat, 29 Apr 2023 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 29 Apr 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
बेलहर। सामूहिक त्यागपत्र के बाद काम पर लौटे शिक्षक संकुल ने शुक्रवार को संकुल बैठक किया। इस दौरान कुछ शिक्षक अनुपस्थित रहे जिस पर बीईओ बेलहर ने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए संबंधित शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया है।
महानिदेशक स्कूल शिक्षा के आदेशानुसार प्रत्येक माह के तीसरे मंगलवार को शिक्षकों की संकुल बैठक होती है। बीते एक अप्रैल को सभी शिक्षक संकुल ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया था जिससे बैठक नहीं हो पाई थी। बुधवार को सभी 33 शिक्षक संकुल में से 11 ने अपने पदीय दायित्व को फिर से संभाल लिया था। शिक्षकों ने बीईओ बेलहर कलां से डीसीएफ भरने के लिए एक और मौका देने का आग्रह किया था।
बीईओ के आदेश के क्रम में शुक्रवार को न्याय पंचायत लंगड़ाबार, पिपरा प्रथम तथा बेलहर कला में संकुल बैठक हुई। जिसमें उपस्थित शिक्षकों ने डीसीएफ भरा। हालांकि सूचना के बावजूद लंगड़ाबार न्याय पंचायत के प्रावि साहूपार, कूड़ीमनमन, कंपोजिट विद्यालय सुम्हा तथा बढ़या बाबू व बेलहर कला के प्रावि कुल्हड़िया, चिरैहवा, नटेलवा तथा देवघाट का कोई शिक्षक बैठक में उपस्थित नहीं हुए। इस संबंध में बीईओ बेलहर कलां ज्ञान चंद्र मिश्र ने कहा कि सूचना के बाद भी बैठक में उपस्थित न होना अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। अनुपस्थित सभी शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है।