फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   notice given to wholeseller

थोक विक्रेता समेत तीन को नोटिस

Mon, 23 Nov 2015 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/संतकबीरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/संतकबीरनगर Updated Mon, 23 Nov 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
जिला पूर्ति विभाग के अफसरों की रेंडम जांच में कमियां पाए जाने पर मिट्टी तेल के दो थोक विक्रेता और एक कोटेदार को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। जबकि एक कोटेेदार पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। यदि संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन



जिला पूर्ति अधिकारी एपी सिंह ने बताया कि नौ नवंबर को आपूर्ति निरीक्षक ओंकार त्रिपाठी ने खलीलाबाद क्षेत्र के गोडही के कोटेदार सूर्यनरायन की दुकान का रेंडम जांच की। जांच में पाया कि मिट्टी के तेल और चीनी की निर्धारित दर से अधिक मूल्य उपभोक्ताओं से लिया जा रहा है।
विज्ञापन


चीनी तेरह रुपये पच्चास पैसे किलोग्राम की जगह पंद्रह रुपये और मिट्टी तेल सत्रह रुपये की जगह बीस रुपये लीटर वसूल किया जा रहा है। आगे बताया कि कोटेदार सूर्य नरायन को कारण बताओ नोटिस जारी करके जवाब मांगा गया है। इसी तरह क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी ब्रजेंद्र कुमार ने छह नवंबर को मिट्टी तेल के थोक विक्रेता मेसर्स राम आसरे राम ध्रुवचंद्र के वहां जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में पाया कि रोस्टर के अनुसार मिट्टी तेल का आमद नहीं हुआ था। इसके अलावा स्टॉक बोर्ड भी प्रदर्शित नहीं था। जबकि थोक विक्रेता जय जवान आयल कंपनी के वहां जांच में टोल फ्री नंबर प्रदर्शित नहीं पाया गया। जबकि आरकेबी के वहां सब कुछ ठीकठाक मिला। डीएसओ एपी सिंह ने बताया कि दोनों थोक विक्रेताओं को भी नोटिस देकर जबाब मांगा गया है। इसी तरह सौरहा सिंघोरवा के कोटे की दुकान जांच में कमी पाए जाने पर निलंबित हुई थी। कोटेदार की तरफ से जबाब आने के बाद पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। उस कोटेदार  के  सहयोगी को हटाते हुए दूसरे सहयोगी को रखे जाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed