फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Not just road tracks, how to travel safely

Sant Kabir Nagar News: सड़क की पटरियां ही नहीं, कैसे सुरक्षित हो सफर

Fri, 06 Oct 2023 10:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Oct 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
Not just road tracks, how to travel safely
सड़क किनारे उग आए हैं झांड-झंखाड़, बरसात के मौसम में बना रहता है दुर्घटना का भय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद-धनघटा मार्ग हो गया फिर खलीलाबाद-मेंहदावल मार्ग, सड़क चौड़ीकरण के बाद पटरियों का निर्माण नहीं किया गया। बरसात के मौसम में कई जगह सड़क किनारे जलभराव और कीचड़ हो गया है। साथ ही झांड़-झंखाड़ उग आए हैं, इस कारण इन मार्गों पर आने-जाने वाले यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। सफर भी सुरक्षित नहीं रह गया है।
खलीलाबाद से धनघटा मार्ग पर कहीं पर भी पटरियां नहीं बनी हैं। इधर, बारिश होने से सड़क के किनारे कई जगहों पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। ऐसे में यदि दो बड़े वाहन एक साथ गुजरते हैं तो दो पहिया वाहन सवारों को सड़क से उतरने को मजबूर होना पड़ता है। जहां कीचड़ व गड्ढे के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। खासकर रात्रि के समय जब सड़क पर अंधेरा रहता है तो समस्या बढ़ जाती है। इसके चलते हादसे हो रहे हैं। यही हाल खलीलाबाद से मेंहदावल मार्ग का भी है। इस मार्ग पर भी पटरियां नही बनी है, जबकि सड़क चौड़ीकरण का कार्य हुआ है। पटरियां न होने के कारण यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। इन मार्गों पर यात्रा करने वाले विजय कुमार, दीनदयाल, महेंद्र त्रिपाठी आदि ने कहा कि सड़क पर वाहन तेजी से गुजरते हैं। पटरियां न होने और बरसात का मौसम होने से दुर्घटना का भय बना रहता है। यही नहीं सड़क के किनारे झाड़ियां उगी हुई हैं, इससे भी समस्या हो रही है। मोड़ पर दिखाई ही नहीं पड़ता है। ऐसे में पटरियों का निर्माण कराया जाना जरूरी है।
विज्ञापन


हो चुके हैं हादसे, फिर भी नहीं उठाया गया कदम
खलीलाबाद के चकदही निवासी शिवपूजन सड़क के किनारे खड़े थे, इसी बीच तेज रफ्तार दो पहिया वाहन सवार कीचड़ के कारण अनियंत्रित होकर उनसे भिड़ गया, जिससे वह घायल हो गए। कई दिनों से इलाज कराना पड़ा। इसी तरह पायलपार के पास बूधा निवासी एक युवक घायल हो गया था, जिसे कई दिनों तक अस्पताल में इलाज कराना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


खलीलाबाद -धनघटा मार्ग एनएच के जिम्मे हो गया है। इस मार्ग का चौड़ीकरण होना है। लोगाें को दिक्कतों का सामना न करना पड़े, इसके लिए सड़क किनारे के स्थान को समतल कराया जा रहा है।
राकेश पांडेय- एक्सईएन पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed