{"_id":"bf8b05f86fdec021ac100093306cb891","slug":"not-bonfire-night-house-burns-nor-made-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"न अलाव जले और न ही रैन बसेरा बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न अलाव जले और न ही रैन बसेरा बने
अमर उजाला ब्यूरो/संतकबीरनगर
Updated Tue, 22 Dec 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्की धूप के बाद भी गलन कम न होने से जहां लोग परेशान है वहीं प्रशासनिक स्तर पर लोगों को ठंड से बचाने के लिए अलाव व रैन बसेरा की व्यवस्था अब तक तहसील क्षेत्र में नही की गई है ।
कहने को तो तहसील प्रशासन के पास कंबल उपलब्ध है पर प्रशासनिक हिलाहवाली के कारण जहां अब तक गरीब व असहायों को कंबल नहीं बांटे जा सके है वहीं नगर पंचायत प्रशासन द्वारा अब तक नगर के एक भी वार्ड में न तो अलाव जलाए गए और न ही रैनबसेरा की व्यवस्था की गई ।
तहसील क्षेेत्र के विकास खंड सांथा, मेंहदावल व बेलहर में ठंड के बढ़ते प्रकोप के बाद भी अब तक प्रमुख चौराहों व गांवों में न तो अलाव की व्यवस्था हो पाई है न ही कहीं गरीबों व असहायों के लिए रैन बसेरा के लिए व्यवस्था की गई है ।
विज्ञापन
जनवरी का माह शुरू होने वाला है और ठंडक का प्रकोप अभी और बढने की उमीद है , लेकिन स्थानीय तहसील प्रशासन गरीबों में निशुल्क कंबल वितरण का कार्यक्रम सुनिश्चित नहीं कर पा रहा है ।
स्थानीय नागरिक विजय कुमार गुप्ता, जगन्नाथ प्रसाद, राघवेंन्द्र पांडेय, मनोज कुमार आदि का कहना है कि नगर के 15 वार्ड मे एक भी वार्ड ऐसा नही है जहां नगर प्रशासन अलाव जलाने की व्यवस्था के लिए कदम बढ़ाया।
धूप के बाद भी गलन ज्यादे है । सुबह और शाम को अलाव की व्यवस्था आवश्यक है। नगर पंचायत प्रशासन कड़ाके की ठंड का इंतजार कर रहा है ताकि कुछ जगहों अलाव जलाकर कागजों की खानापूर्ति की जाए ।
वैसे तो तहसील प्रशासन धीरे - धीरे गरीब व निराश्रितों को कंबल वितरण करा रहा है पर गरीबों व निराश्रितों की संख्या देखकर कंबल वितरण अपर्याप्त दिख रहा है । वही ग्रामीण क्षेत्र मे अबतक कही अलाव की व्यवस्था तहसील प्रशासन नही करा पाया है ।