फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Nomination withdrawn in body elections

Sant Kabir Nagar News: निकाय चुनाव में नहीं लिया नामांकन वापस

Thu, 27 Apr 2023 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 27 Apr 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Nomination withdrawn in body elections
संतकबीरनगर। समाजवादी पार्टी में प्रत्याशी को लेकर ऊहापोह की स्थिति उत्पन्न हो गई है। खलीलाबाद नगर पालिका में घोषित प्रत्याशी जगत जायसवाल का टिकट काट कर पवन छापड़िया को प्रत्याशी घोषित कर दिया था। इसके बाद पवन छापड़ियां ने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। उसके बाद पार्टी ने फिर से जगत जायसवाल को समर्थन दिया। यही हाल हैंसर-धनघटा नगर पंचायत में भी हुआ। वहां पर भी पहले से घोषित प्रत्याशी का टिकट काटकर सुभावती को प्रत्याशी बना दिया गया। फिर बाद में पूर्व में घोषित प्रत्याशी मनीषा को समर्थन दे दिया गया। पार्टी से घोषित दोनों जगह प्रत्याशियों ने पर्चा वापस नहीं लिया। इससे पार्टी के सामने चुनौती खड़ी हो गई है और कार्यकर्ता भी असमंजस की स्थिति में हैं।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी ने खलीलाबाद नगर पालिका से पूर्व चेयरमैन जगत जायसवाल को अपना उम्मीदवार बनाया था। उन्होंने पार्टी सिंबल पर अपना नामांकन पत्र भी दाखिल कर दिया था। इसके बाद नामांकन के अंतिम दिन 24 अप्रैल की सुबह जगत जायसवाल की जगह पवन छापडि़या को उम्मीदवार घोषित कर दिया गया। पवन छापड़िया ने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। इसी तरह नगर पंचायत हैंसर बाजार-धनघटा में पार्टी से घोषित प्रत्याशी मनीषा पासवान का टिकट काटकर सुभावती चौहान को उम्मीदवार बना दिया गया। बाद में सुभावती की जगह फिर मनीषा चौहान को पार्टी ने समर्थन दे दिया।
विज्ञापन

नामांकन के अंतिम दिन मनीषा चौहान पार्टी से मिले पत्र को जमा नहीं कर पाईं। इस वजह से वह निर्दल हो गईं। हालांकि, जिलाध्यक्ष समेत जिला कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों ने पत्रकारवार्ता कर नगर पालिका खलीलाबाद से जगत जायसवाल और हैंसर से मनीषा पासवान को पार्टी का समर्थन देने की घोषणा की है। पवन छापड़िया और सुभावती चौहान ने बृहस्पतिवार को नाम वापसी के दिन अपना नामांकनपत्र वापस नहीं लिया। इस वजह से वे पार्टी के उम्मीदवार बनकर चुनाव मैदान में हैं। इन दोनों सीटों पर पार्टी के कार्यकर्ता ऊहापोह की स्थिति में हैं कि किसे पार्टी को उम्मीदवार माना जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर खलीलाबाद नगर पालिका से जगत जायसवाल और हैंसर नगर पंचायत मनीषा पासवान पार्टी से समर्थित प्रत्याशी हैं। 30 अप्रैल को जिले में आ रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष के दिशा निर्देश के बाद पवन छापड़िया और सुभावती पासवान के बारे में निर्णय लिया जाएगा।
- अब्दुल कलाम, जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed