{"_id":"61fc0f1b6b03a74bc5747a88","slug":"nomination-start-from-friday-khalilabad-news-gkp425785660","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ी चौकसी के बीच शुक्रवार से होगा नामांकन, तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ी चौकसी के बीच शुक्रवार से होगा नामांकन, तैयारियां पूरी
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में नांमाकन के लिए लगाया गया बैरिकेटिंग। संवाद
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कड़ी चौकसी के बीच शुक्रवार से होगा नामांकन, तैयारियां पूरी
विधानसभा चुनाव : 11 फरवरी तक नामांकन कर सकेंगे प्रत्याशी
- तीनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए अलग-अलग कक्ष में होगा नामांकन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के छठे चरण में जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में तीन मार्च को मतदान होना है। चार फरवरी से कलेक्ट्रेट परिसर में 11 बजे से तीन बजे तक अलग-अलग कक्षों में नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी। 11 फरवरी नामांकन की अंतिम तिथि तय है।
नामांकन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। नामांकन के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में भीड़ न हो, इसके लिए कई जगह पर बैरीकेडिंग की गई है।
जिले के विधानसभा क्षेत्र मेंहदावल, खलीलाबाद व धनघटा सुरक्षित के लिए तीन मार्च को छठे चरण में मतदान होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी दिव्या मित्तल ने बताया कि नामांकन की प्रक्रिया चार फरवरी को शुरू होगी। सुबह 11 बजे से तीन बजे तक सभी कार्य दिवसों में नामांकन किए जा सकेंगे। नामांकन के लिए उम्मीदवार को शपथ पत्र लगाना होगा। यदि कोई उम्मीदवार चुनाव लड़ने वाले विधानसभा क्षेत्र के बाहर के निवासी है तो उन्हें अपने निवास स्थान के मतदाता सूची की कॉपी लगानी होगी। यदि उम्मीदवार किसी पार्टी से चुनाव लड़ रहा है तो संबधित पार्टी का प्रारुप ए, बी अर्थात सिंबल लगाना होगा। अनुसूचित जाति के उम्मीदवार को जमानत धनराशि पांच हजार रुपये का चालान लगाना होगा। यदि उम्मीदवार अन्य जाति के हैं, तो उन्हें दस हजार रुपये का चालान लगाना होगा। राष्ट्रीय और प्रादेशिक पार्टी के उम्मीदवार के लिए सिर्फ एक प्रस्तावक चाहिए, जबकि निर्दल प्रत्याशी के लिए दस प्रस्तावक चाहिए।
विज्ञापन
प्रस्तावक संबंधित विधानसभा क्षेत्र का निवासी होना चाहिए। नामांकन की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद 14 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 16 फरवरी को नाम वापसी और चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।
विधानसभावार नामांकन की व्यवस्था
डीएम कोर्ट में 312 विधानसभा मेंहदावल के प्रत्याशियों का नामांकन पत्र दाखिल होगा, जबकि एडीएम राजस्व व वित्त के कोर्ट में 313 विधानसभा खलीलाबाद और एडीएम न्यायिक की कोर्ट में 314 विधानसभा धनघटा सुरक्षित के प्रत्याशियों का नामांकन पत्र दाखिल होगा। संबंधित तहसीलों के एसडीएम आरओ और तहसीलदार व बीडीओ एआरओ बनाए गए हैं।
इन स्थानों पर हुई बैरीकेडिंग
नामांकन के लिए कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट, कलेक्ट्रेट के दक्षिणी गेट, मेंहदावल बाईपास, नई तहसील मोड, कलेक्ट्रेट मोड तिराहा, जिलाधिकारी अवास तिराहा, जिला चिकित्सलय के पास बैरीकेडिंग की गई है।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
नामांकन के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। भीड़ को रोकने तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पांच प्रभारी निरीक्षक, सात निरीक्षक, 14 उपनिरीक्षक, 76 हेड कांस्टेबल, 29 कांस्टेबल, तीन सेक्सन पीएसी, फायर बिग्रेड की व्यवस्था की गई है। इसके अलाव प्रशासन व पुलिस के अधिकारी लगातार भ्रमण पर रहेंगे।