फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Nodug getting the name of recovery

नोड्यूज के नाम पर हो रही वसूली

Thu, 19 Nov 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Thu, 19 Nov 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवारों से अदेय प्रमाण पत्र (नोड्यूज) के नाम पर  अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए लोगों ने बुधवार को सेमरियावां ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। लोगो ने चेतावनी दी कि यदि वसूली बंद नही हुई वे तो कलेक्ट्रेट  पर विरोध प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन


संघर्ष समिति के संयोजक रिजवान मुनीर का आरोप था कि प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों से अदेय प्रमाण पत्र (नोड्यूज) के नाम पर अवैध शुल्क लिया जा रहा है। अदेय प्रमाण पत्र पर शुल्क भी अंकित किया गया है।
विज्ञापन


 ग्राम प्रधान पद के लिए क्षेत्र पंचायत नो ड्यूज शुल्क 300 रुपये व ग्राम पंचायत नो ड्यूज शुल्क 450 रुपये लिया जा रहा है। ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए क्षेत्र पंचायत शुल्क 200 रुपये व ग्राम पंचायत शुल्क 450 रूपये लिया जा रहा है। आरोप लगाया कि इतना ही नही लोगों के सामने ब्लॉक कर्मी बीडीओ के फर्जी हस्ताक्षर बनाकर अदेय प्रमाण पत्र जारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उन्होंने कहा नोडयूज के लिए कोई शुल्क नही होता है। पैसा कहां जाता है आरटीआई दाखिल की जाएगी। मंगलवार को नो डयूज के नाम पर हो रही अवैध वसूली पर लोगों ने एतराज जताया था। ब्लॉक कर्मियों ने जिला पंचायत का बकाया होने व बकाया सूची में नाम होने पर नो ड्यूज लगाने का आदेश चस्पा      कर दिया।


जिला पंचायत कर्मी को नो ड्यूज बनाने से रोक दिया। बुधवार को लोगों ने एतराज जताया कि जब जिला पंचायत का बकाया होने पर नो ड्यूज लगे तो क्षेत्र पंचायत व ग्राम पंचायत का बकाया होने पर ही नो ड्यूज लगे।

इस दौरान समिति संयोजक रिजवान मुनीर, शहजाद चौधरी, मोहम्मद सलमान आरिफ, अनीस अहमद, मोहम्मद कलीम, सुहले अनवार, मोहम्मद नसीम, तनवीर चौधरी, शोएब चौधरी आदि  मौजूद रहे।


  डीसी मनेरगा/ प्रभारी बीडीओ   विनय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पंचायत चुनाव में जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत व ग्राम पंचायत नो ड्यूज प्रमाण पत्र पर्चा दाखिले के दौरान लगाने का प्रावधान है।


जिला पंचायत के बकाएदारों की लिस्ट चस्पा है। बकाएदार उम्मीदवारों का नो ड्यूज मांगा गया है। नो ड्यूज प्रमाण पत्र के लिए कोई शुल्क का प्रावधान नहीं है। मामले की जानकारी नहीं है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed