फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   nodal officer inspected villages

नोडल अफसर ने देखी विकास कार्यों की हकीकत

Sat, 04 Sep 2021 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
nodal officer inspected villages
मैनसिर गांव का नरिक्षण करते नोड्ल अधिकारी।संवाद - फोटो : KHALILABAD
नोडल अफसर ने देखी विकास कार्यों की हकीकत
विज्ञापन

सीएचसी खलीलाबाद, मंझरिया में बन रहे अस्पताल, मैनसिर गांव का निरीक्षण किया
प्राथमिक विद्यालय में वितरित कीं पाठ्य पुस्तकें
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले के नोडल एवं अपर मुख्य सचिव होमगार्ड अनिल कुमार ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद सहित परिषदीय स्कूल व गांव का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान लापरवाही पर जिम्मेदारों को कड़ी चेतावनी भी दी।

मंझरिया में बन रहे 50 बेड के अस्पताल का जायजा लेते हुए उन्होंने जल्द से जल्द कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। साथ ही लटके हुए तारों को देखकर नाराजगी जाहिर की। प्राथमिक विद्यालय खलीलाबाद प्रथम में उन्होंने बच्चों में पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया। बच्चों से बातकर उनका शैक्षिक स्तर भी देखा। उन्होंने प्रधानाध्यापिका इंदु यादव से विद्यालय के बारे में जानकारी ली। बेहतर व्यवस्था देखकर सराहना की। उन्होंने कहा कि अब बच्चे स्कूल आने लगे हैं तो शिक्षक मन लगाकर उन्हें पढ़ाएं, जिससे जो नुकसान हुआ है उसकी भरपाई हो सके। यहां के बाद सीएचसी खलीलाबाद का निरीक्षण किया। यहां पर टीकाकरण केंद्र का भी जायजा लिया। सीएचसी में मौजूद मरीजों से व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। कहीं-कहीं गंदगी देखकर वे नाराज भी हुए। उन्होंने निर्देश दिए कि कोविड नियमों का सख्ती से पालन कराते हुए मरीजों का उपचार किया जाए। शत-प्रतिशत लोगों का टीकाकरण हो सके, इसके लिए जिम्मेदार लगातार कैंपों का आयोजन करते रहें। इस दौरान सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा, एसीएमओ डॉ. मोहन झा, अधीक्षक डॉ. वीके सोनी, बीपीएम अभय त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। इसके बाद नोडल अधिकारी खलीलाबाद ब्लॉक के मैनसिर गांव में पहुंचे। गांव के विकास कार्यों की समीक्षा के साथ ही वहां की स्थिति देखी। उन्होंने निर्देश दिए कि स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए। गांव में कहीं भी गंदगी नहीं मिलनी चाहिए। सभी लोग शौचालय का प्रयोग करें, यह पहली प्राथमिकता है। गरीबों के लिए संचालित योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत पात्रों को देने के निर्देश दिए। इसके बाद नोडल अधिकारी ने मंझरिया में बन रहे 50 बेड के अस्पताल का भी जायजा लिया। इस दौरान सीडीओ अतुल मिश्र, एसडीएम आरएन त्रिपाठी, डीआईओएस गिरीश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed