{"_id":"6134f7808ebc3e7a211317a4","slug":"nodal-officer-inspected-city-area-khalilabad-news-gkp4080575124","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोडल अधिकारी ने नगर पालिका क्षेत्र का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोडल अधिकारी ने नगर पालिका क्षेत्र का किया निरीक्षण
विज्ञापन
शहर के बरदहिया बाजार में नाले का निरीक्षण करते नोड्ल अधिकारी।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोडल अधिकारी ने नगर पालिका क्षेत्र का किया निरीक्षण
जल निकासी व साफ-सफाई के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले के नोडल एवं अपर मुख्य सचिव होमगार्ड अनिल कुमार ने रविवार को नगर पालिका परिषद खलीलाबाद क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शहर में जल निकासी की समस्या के निदान और साफ-सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।
नोडल अधिकारी नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के बरदहिया बाजार पहुंचे और नाले की स्थिति को देखा। कहा कि नालों की सफाई समय-समय पर कराया जाए, ताकि जल निकासी ठीक से हो सके। इसके साथ दुुर्गा मंदिर के पास साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने ईओ को निर्देश दिए कि शहर में जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराएं और साफ-सफाई की स्थिति में सुधार किया जाए। इसके बाद उन्होंने पुराने आरटीओ के पास बने सार्वजनिक शौचालय की स्थिति में बारे में जानकारी ली तथा मटिहना व गोरखल में साफ-सफाई आदि को देखा। निरीक्षण के दौरान एडीएम मनोज कुमार सिंह, एसडीएम राज नारायण तिवारी, ईओ सुरेश मौर्य, पंकज कुमार, जसवंत यादव, श्रीप्रकाश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।