{"_id":"5eb6c7938ebc3e903106566d","slug":"nodal-officer-inspect-canteen-khalilabad-news-gkp3506730133","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोजनालय में गंदगी देख नोडल अधिकारी भड़के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोजनालय में गंदगी देख नोडल अधिकारी भड़के
विज्ञापन

धनघटा में भोजनालय व क्वारंटीन सेंटर का हाल देखा
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। जिले के नोडल अधिकारी सुनील चौधरी ने शनिवार को धनघटा तहसील का निरीक्षण किया। तहसील के कैंटीन में संचालित भोजनालय में गंदगी देख उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए मौके पर मौजूद अधिकारियों को चेतावनी दी।
नोडल अधिकारी सुनील चौधरी शनिवार का अचानक धनघटा तहसील में पहुंच गए। वहां पर वह सीधे कैंटीन में पहुंचे। जहां क्वारंटीन सेंटरों पर रह रहे लोगों के लिए बने भोजन को खुला देख भड़क उठे। भोजनालय के आसपास गंदगी बिखरी थी। जिस पर उन्होंने मौके पर मौजूद तहसीलदार समेत अन्य जिम्मेदारों को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए, यदि दुबारा लापरवाही मिली तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उसके बाद वह धनघटा में स्थित राम अवध चिल्ड्रेन एकेडमी में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर पर पहुंचे। जहां बाहर से आए परदेसियों को घर भेजे जाते वक्त किट का अवलोकन किया। उसके बाद तहसील में अभिलेखों को भी देखा और त्रुटियों को सुधारने की हिदायत दी।