{"_id":"617c3e901e703d5c8711ecf0","slug":"nodal-officer-angered-over-trench-full-road-khalilabad-news-gkp4147234115","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क की हालत जर्जर देख भड़के नोडल अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क की हालत जर्जर देख भड़के नोडल अफसर
विज्ञापन
सड़क की हालत जर्जर देख भड़के नोडल अफसर
धनघटा। जिले के नोडल अधिकारी अनिल कुमार ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली, निर्माणाधीन आईटीआई सिरसी का निरीक्षण किया। जिगना मार्ग पर पहुंचे तो सड़क की हालत देख लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों पर भड़क गए।
नोडल अधिकारी ने सीएचसी मलौली पर कोविड-19 टीकाकरण, पीआईसीयू, ऑक्सीजन सप्लाई, तथा साफ-सफाई का निरीक्षण किया। वहां मौजूद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया। सिरसी में हो रहे कोविड-वैक्सीनेशन का जायजा लिया और टीकाकरण कराने वालों को धन्यवाद दिया। उसके बाद सिरसी में निर्माणाधीन राजकीय आईटीआई का निरीक्षण किया। पुराने भवन के निर्माण के संबंध में संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली और ठीक ढंग से कार्य कराने के निर्देश दिए। संबंधित अधिकारियों ने बताया कि अभी यहां पर चहारदीवारी का निर्माण चल रहा है। उसके बाद आईटीआई का निर्माण तय समय में पूर्ण कर लिया जाएगा। नोडल अधिकारी जब जिगना सिरसी मार्ग पर आगे बढ़े तो सड़क की हालत जर्जर देखकर रुक गए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को बुलाकर सड़क की जर्जर स्थिति का कारण पूछा। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस सड़क का निर्माण अगले वर्ष में किया जाना है। उन्होंने नाराजगी जताई और सड़क के मरम्मत का निर्देश दिया।