फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   No registration, no proof of pollution... huge jugaad

Sant Kabir Nagar News: न पंजीकरण, न प्रदूषण का प्रमाण...व्यवस्था पर भारी जुगाड़

Fri, 28 Apr 2023 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 28 Apr 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
No registration, no proof of pollution... huge jugaad
संतकबीरनगर। पंजीकरण, बीमा, सायलेंसर और लाइसेंस नहीं है...प्रदूषण का प्रमाण पत्र भी नहीं है। सड़क पर न तो कोई इन्हें रोकता है और न ही जांच होती है। सिस्टम पर भारी जुगाड़ वाहन शहर में फर्राटा भर रहे हैं। हर चौराहे पर मुस्तैद होने का दावा करने वाली यातायात पुलिस इन वाहनों को देखकर मुंह फेर लेती है। परिवहन विभाग भी इसे लेकर मौन है।
विज्ञापन

पुरानी बाइक, स्कूटर, ऑटो रिक्शा और पंपिंगसेट के इंजन व पुर्जों से तैयार जुगाड़ वाहन (बाइक ठेला) देहात से लेकर शहर तक की सड़कों पर दौड़ रहे हैं। इनका उपयोग कहीं सवारी तो कहीं माल ढुलाई के रूप में किया जा रहा है। यातायात पुलिस और परिवहन विभाग की ओर से ढील देेने से दिनों दिन इन जुगाड़ वाहनों की संख्या जिले में बढ़ती जा रही है। केवल शहर की बात करें तो लगभग 50 से 75 वाहन चल रहे हैं, जिनका उपयोग सीमेंट, बालू, सरिया, रसोई गैस सिलेंडर की ढुलाई से लेकर (गन्ना जूस) मशीन की दुकान लगाने में किया जा रहा है। जुगाड़ वाहन प्रदूषण फैलाने में सबसे आगे हैं।
विज्ञापन

20 से 25 हजार में बनता है जुगाड़ वाहन
सेमरियांवा, बेलहर और बखिरा क्षेत्र में 20 से 25 हजार में जुगाड़ वाहन बनाया जाता है। इन इलाकों में कई लोगों ने जुगाड़ वाहन बनाने का गैराज खोल रखा है। शहर के कुछ पुराने कबाड़ी भी धड़ल्ले से यह बाइक ठेला बनाने में लगे हैं। जुगाड़ से बने ठेला गाड़ियों में ज्यादातर उन बाइकों का प्रयोग किया जाता है, जिनका पंजीकरण समाप्त हो गया है। शहर में पुराने स्कूटर, बाइक और पंपिंग सेट से बनाए गए माल वाहक वाहनों की भरमार है। पंपिंग सेट से बने जुगाड़ वाहन से गन्ने की पेराई की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहन की निर्धारित संरचना में बदलाव करना अपराध है
एआरटीओ आन्जनेय सिंह ने बताया कि ठेले में बाइक, स्कूटर या पंपिंग सेट का इंजन जोड़कर चलाना अपराध है। पकड़े जाने पर एआरटीओ और यातायात पुलिस वाहनों को सीज कर देगी। किसी भी वाहन का स्वरूप बदलकर मालवाहक वाहन के रूप में प्रयोग नहीं किया जा सकता। जुगाड़ वाहन पर कार्रवाई के लिए अभियान चलाया जाएगा।


बिना पंजीकरण कोई भी वाहन सड़क पर नहीं चल सकता। जुगाड़ वाहन प्रदूषण फैलाने के साथ दुर्घटना का कारण बनते हैं। जिले में अभियान चलाकर जुगाड़ वाहनों पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए सीओ यातायात और प्रभारी यातायात को निर्देश जारी कर दिया गया है।
-सत्यजीत गुप्ता, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed