फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   no nomination in first day

पहले दिन किसी ने नहीं किया नामांकन, 19 लोगों ने लिए पर्चे

Fri, 04 Feb 2022 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
no nomination in first day
ूलेक्ट्रेट में नांमाकन पत्रो की खरीदारी करने के लिए लगी भीड़।संवाद - फोटो : KHALILABAD
पहले दिन किसी ने नहीं किया नामांकन, 19 लोगों ने लिए पर्चे
विज्ञापन

- डीएम, एसपी व एडीएम ने नामांकन कक्षों का किया निरीक्षण
- कोविड-19 के गाइडलाइन का सख्ती से अनुपालन कराने का निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के छठे चरण के लिए शुक्रवार को नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। कलेक्ट्रेट परिसर के विभिन्न कक्षों में विधानसभावार नामांकन कक्ष बनाए गए हैं। पहले दिन किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। हालांकि इस दौरान 19 लोगों ने पर्चा लिया।
नामांकन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। डीएम दिव्या मित्तल, एसपी डॉ. कौस्तुभ, एडीएम मनोज कुमार सिंह ने नामांकन कक्षों का निरीक्षण किया। साथ ही निर्देश दिया कि कोविड-19 के गाइडलाइन का अनुपालन सख्ती के साथ कराया जाए।
विज्ञापन

डीएम दिव्या मित्तल ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन शुक्रवार को कोई प्रत्याशी नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। इस दौरान 19 लोगों ने नामांकन पत्र लिया। इसमें मेंहदावल विधानसभा के लिए जयचंद ने समाजवादी पार्टी, मो. ताबिश खां ने बहुजन समाज पार्टी, अखिलेश कुमार आम आदमी पार्टी, अब्दुल कलाम समाजवादी पार्टी, अनिल कुमार त्रिपाठी निषाद पार्टी, बृजेश कुमार सर्वजन आगाज पार्टी तथा इंद्रजीत, अजय कुमार ने निर्दल के रुप में नामांकन पत्र लिया है। इसी तरह खलीलाबाद विधानसभा (313) के लिए मो. अली इंडियन नेशनल लीग, महफूज आलम पीस पार्टी, गिरिजा शंकर राष्ट्रीय भागीदारी पार्टी, धर्मदेव प्रियदर्शी बहुजन समाज पार्टी, राजकुमार शिवसेना तथा रवींद्र कुमार, श्यामलाल, सत्यनारायण एवं अनिल गुप्ता ने निर्दल प्रत्याशी के रुप में पर्चा लिया। जबकि 314 धनघटा सुरक्षित विधानसभा के लिए संतोष कुमार ने बहुजन समाज पार्टी व डॉ नरेंद्र देव ने भागीदारी परिवर्तन मोर्चा से पर्चा लिया। नामांकन को लेकर कलेक्ट्रेट के गेट से लेकर परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। जगह-जगह बैरीकेडिंग की गई है। जो लोग नामांकन पत्र लेने गए, उन्हें भी गहन जांच के बाद ही परिसर में प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed