{"_id":"646e4d4e01783a03a50903f5","slug":"no-inspection-office-khalilabad-news-c-7-1-180056-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: अधिकारी करते रहे इंतजार, नही आए संयुक्त विकास आयुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: अधिकारी करते रहे इंतजार, नही आए संयुक्त विकास आयुक्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेमरियावां। बस्ती मंडल के संयुक्त विकास आयुक्त पदमकांत शुक्ला काे बुधवार को सेमरियावां ब्लॉक कार्यालय का निरीक्षण किया जाना था, लेकिन वह नहीं आए। अधिकारी व कर्मचारी उनका बेसब्री से इंतजार करते रहे।
बस्ती मंडल के संयुक्त विकास आयुक्त का सेमरियावां ब्लाक में 24 मई को निरीक्षण कार्यक्रम तय किया गया। 25 से अधिक सफाई कर्मियों को लगाकर ब्लॉक परिसर में सफाई कराई गई थी। निरीक्षण में ब्लॉक कार्यालय के शासकीय अभिलेखों के रखरखाव, साफ-सफाई व्यवस्था और ब्लॉक अधिकारियों व कर्मचारियों के उपस्थिति आदि का निरीक्षण किया जाना था। निरीक्षण को लेकर ब्लॉक कर्मचारी अभिलेखों को ठीक-ठाक कर संयुक्त विकास आयुक्त का इंतजार करते रहे।
सेमरियावां बीडीओ विनोद मणि त्रिपाठी ने बताया कि संयुक्त विकास आयुक्त का निरीक्षण तय था, लेकिन किसी कारणवश नहीं आ सके।