{"_id":"646e464b6d49ba8378031ed4","slug":"no-inogration-a-park-khalilabad-news-c-7-1-179844-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: लोकार्पण से पहले ही पड़ गई मरम्मत की जरूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: लोकार्पण से पहले ही पड़ गई मरम्मत की जरूरत
Wed, 24 May 2023 10:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 24 May 2023 10:45 PM IST
विज्ञापन
बीएसए कार्यालय के पास स्थित पार्क में भरा बरिश का पानी ।संवाद
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के लोगों को एक अदद पार्क की सुविधा 26 वर्षों में भी पूरी नहीं हो पाई है। उद्यान विभाग की तरफ से एक पार्क बना भी है तो वह एक साल से लोकार्पण का इंतजार कर रहा है। इसको बनाने में करीब दो करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं। लोकार्पण से पहले ही पार्क में टहलने के लिए बना पाथवे जगह-जगह टूट गया है। इसके साथ ही परिसर में पानी भी भरने लगा है। संतकबीरनगर जिला वर्ष 1997 में अस्तित्व में आया। खलीलाबाद शहर की आबादी करीब एक लाख है। उसके बाद यहां पार्क की मांग होने लगी, लेकिन पार्क के लिए समुचित जगह नहीं मिल पा रही थी। काफी खोजबीन के बाद जिला उद्यान विभाग को कलक्ट्रेट के पीछे और बीएसए कार्यालय के सामने खाली पड़ी जमीन को पार्क के लिए चिह्नित किया गया।
12 मार्च 2020 को तत्कालीन मंत्री श्रीराम चौहान और सांसद प्रवीण निषाद ने पार्क के लिए भूमि पूजन किया। इस पार्क के निर्माण में करीब दो करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं। पार्क में बच्चों के मनोरंजन के लिए सभी साधन उपलब्ध हैं, वह लोहे के होने के कारण जंग खा रहे हैं। पार्क की खूबसूरती बढ़ाने के लिए तरह-तरह के फूल लगाए जा रहे हैं। पार्क के चारों तरफ पाथवे का निर्माण हुआ है। जो कई जगह धंस गया है। इसके साथ ही टूट भी रहा है, हालांकि विभाग समय-समय पर मरम्मत कराने का कार्य भी कर रहा है। परिसर नीचा होने की वजह से उसमें पानी भर रहा है। पार्क का लोकार्पण न होने की वजह से लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।
0000000000000
पार्क का निर्माण हुए एक वर्ष बीत रहा है, अगर इसे आम लोगों के खोल दिया गया होता तो ऐसी दिक्कत नहीं आती, जो शुल्क लगता उससे पार्क का रखरखाव हो जाता, प्रशासन को चाहिए कि इस पार्क को आम जनता के लिए उपलब्ध करा दें।
विज्ञापन
-अजीत नाथ तिवारी, नागरिक
000000000000
काफी समय से पार्क की मांग हो रही है, एक पार्क बना भी है तो उसे बंद कर रखा गया है, अगर वह उपलब्ध रहता तो बच्चों का पूरा मनोरंजन होता, शहर में बच्चों के मनोरंजन के लिए कोई भी साधन उपलब्ध नहीं है।
-सुशांत, नागरिक
0000000000000000
पार्क का निर्माण पूरा हो चुका है, साज सज्जा भी हो चुकी है, मिट्टी डालने की वजह से पाथवे में कुछ जगह मिट्टी बैठी थी, जिसे कार्यदायी संस्था को सही कराने का निर्देश दिया गया है, जल्द ही पार्क का लोकार्पण कर जनता को उपलब्ध करा दिया जाएगा।
-संतोष दुबे, जिला उद्यान अधिकारी