फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   no found fundamental facelity in urban village

विकास से महरूम है सीमा विस्तार में शामिल क्षेत्र

Thu, 24 Feb 2022 10:41 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 10:41 PM IST
विज्ञापन
no found fundamental facelity in urban village
विकास से महरूम है सीमा विस्तार में शामिल क्षेत्र
विज्ञापन

-न पेयजल का समुचित इंतजाम न जल निकासी की व्यवस्था
-साफ-सफाई व्यवस्था भी लड़खड़ाई
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। नगर पंचायत मेंहदावल के सीमा विस्तार में शामिल क्षेत्रों को अब भी शहरी विकास का इंतजार है। इन क्षेत्रों में न तो पेयजल का समुचित इंतजाम है और न ही जल निकासी की व्यवस्था। ऐसे में शहरी सुविधाएं पाने की आस लगाए लोग निराश हैं।

मेंहदावल नगर पंचायत सीमा विस्तार में 16 ग्राम पंचायतों के कुल 45 गांव शामिल हुए हैं। इन गांवों में अब भी कच्चे संपर्क मार्ग हैं, जिससे लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में इन मार्गों पर पैदल चलना कठिन हो जाता है। जल निकासी इन गांवों की मूल समस्या है। स्वच्छ पेयजल के लिए लगे इंडिया मार्का हैंडपंप खराब पड़े हैं। वैसे ग्राम पंचायत सुअरहवां, बसडीला, बाराखाल, बेलबनवा, भरवलिया पांडेय, धौरापार, गगनईराव और गगनईबाबू सीमा विस्तार में शामिल हुए हैं। इन गांवों में अब भी समस्याएं बनी हुई हैं। गगनईराव में गांव के पूरब जाने वाला रास्ता गंदगी व कचरे से पटा है। कच्चा संपर्क मार्ग हर बरसात में लोगों के लिए मुसीबत बन जाता है। वहीं बेलबनवा ग्राम पंचायत में जलनिकासी की समस्या के साथ ही सड़कों पर अतिक्रमण मूल समस्या बनी हुई है। ग्राम पंचायत कांटी में जाने के लिए संपर्क मार्ग नही है। लोगों को गांव में आने-जाने के लिए बरसात के दिनों में गांव के पश्चिम से होकर चार किलोमीटर की यात्रा कर मेंहदावल आना पड़ता है। नगर में शामिल गांव के निवासी विजय यादव, छेदी, अजय कुमार, जोगिंदर, घनश्याम और सोनू सिंह आदि का कहना है कि शहरी क्षेत्र में शामिल होने के बाद उम्मीद थी कि विकास की गति तेज होगी, लेकिन निराशा ही हाथ लगी है। ईओ प्रदीप कुमार ने बताया कि नगर में शामिल गांवों के विकास के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। मंझरिया तिवारी, भरवलिया पांडेय, धौरापार, बनकटा और बाराखाल सहित कई गांव में विकास कार्य नगर पंचायत द्वारा कराया जा रहा है। इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण के साथ अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराते हुए विकास की मुख्य धारा में लाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed