फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   no confidense motion of haser bazar block pramukh post

अविश्वास प्रस्ताव पर आठ सितंबर को होगी चर्चा

Tue, 23 Aug 2022 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
no confidense motion of haser bazar block pramukh post
हैंसर ब्लॉक के प्रमुख पद के अविश्वास प्रस्ताव को लेकर कलेक्ट्रेट में हस्ताक्षर करवाते एसडीएम धन - फोटो : KHALILABAD
अविश्वास प्रस्ताव पर आठ सितंबर को होगी चर्चा
विज्ञापन

- हैंसर बाजार ब्लॉक प्रमुख पद का मामला, शपथ पत्र देने वाले सदस्यों का हुआ सत्यापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। हैंसर बाजार के ब्लॉक प्रमुख पद पर अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने के लिए शपथ पत्र देने वाले 76 सदस्यों का सत्यापन मंगलवार को किया गया। डीएम ने आठ सिंतबर को हैंसर ब्लॉक मुख्यालय पर ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए तिथि तय की है।
वर्ष 2021 में हैंसर बाजार में प्रमुख पद के लिए विधायक गणेश चंद चौहान की पत्नी कालिंदी चौहान भाजपा की प्रत्याशी रही। जबकि पूर्व प्रमुख प्रिंस अगम सिंह ने जयंत्री देवी को चुनाव में उतारा। चुनाव में जयंत्री देवी विजयी हुईं।
विज्ञापन

इधर विधानसभा चुनाव में भाजपा ने गणेश चौहान को प्रत्याशी बनाया और वह विधायक चुन लिए गए। उसके बाद से ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने की चर्चाएं होनी शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को विधायक गणेश चंद्र चौहान की पत्नी कालिंदी चौहान की अगुवाई में कुल 99 में से 76 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने के लिए शपथ पत्र के साथ डीएम को आवेदन पत्र दिया। डीएम ने शपथ पत्र देने वाले सदस्यों के वार्ड नंबर, फोटो व हस्ताक्षर आदि के सत्यापन के लिए त्रिस्तरीय कमेटी गठित की। जिसमें एसडीएम धनघटा डॉक्टर रवींद्र कुमार को अध्यक्ष और डीपीआरओ राजेंद्र प्रसाद व बीडीओ हैंसर बाजार महावीर सिंह को सदस्य नामित किया।
मंगलवार को कलेक्ट्रेट में डीएम दिव्या मित्तल की निगरानी में गठित समिति ने बारी- बारी से सभी 76 सदस्यों को बुलाया। सभी के हस्ताक्षर, वार्ड नंबर और फोटो की मिलान की। सत्यापन में सब कुछ सही पाया गया। इसके बाद डीएम ने अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए आठ सितंबर की तिथि तय की।

76 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने ब्लॉक प्रमुख जयंत्री देवी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने के लिए शपथ पत्र के साथ आवेदन पत्र दिया था। मंगलवार को नामित त्रिस्तीय समिति ने शपथ पत्र देने वाले सदस्यों को बुलाकर सत्यापन किया। अविश्वास प्रस्ताव पर विचार किए जाने के लिए आठ सितंबर की तिथि तय की गई है। बैठक एसडीएम धनघटा की अध्यक्षता में होगी।
- दिव्या मित्तल, डीएम, संतकबीरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed