फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   No challenge for BJP in graduate elections

Sant Kabir Nagar News: स्नातक निर्वाचन में भाजपा के लिए कोई चुनौती नहीं

Wed, 25 Jan 2023 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jan 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
No challenge for BJP in graduate elections
भाजपा कार्यालय में एमएलसी चुनाव के लिए आयोजित बैठक को संबोधित करते पार्टी के अध्यक्ष भूपेंद्र स? - फोटो : KHALILABAD
स्नातक निर्वाचन में भाजपा के लिए कोई चुनौती नहीं
विज्ञापन

भाजपा कार्यालय पर समीक्षा बैठक में बोले प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। गोरखपुर-फैजाबाद स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के लिए कोई चुनौती नहीं है। भाजपा एकतरफा विजय हासिल करने जा रही है। बस जरूरत है कार्यकर्ता प्रत्येक मतदाता को बूथ तक पहुंचाने का कार्य करें।
यह बातें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने बुधवार को खलीलाबाद स्थित पार्टी कार्यालय पर चुनाव की समीक्षा बैठक में कहीं। उन्होंने कहा कि 30 जनवरी को होने वाले मतदान के लिए जिन कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है, वह आपसी तालमेल बनाते हुए प्रत्येक मतदाता को बूथ तक पहुंचाने का कार्य करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता राष्ट्र को परम वैभव पर पहुंचाने तथा देश के विकास को ध्येय मानकर कार्य करता है। कार्यकर्ताओं के तप, तपस्या और मेहनत से ही पार्टी का विजय रथ आगे बढ़ रहा है। कहा कि यह विजय यात्रा गोरखपुर-फैजाबाद स्नातक चुनाव में भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों को और मजबूत बनाने के लिए इस चुनाव में अवश्य जीत प्राप्त करना है। मतदान से पहले रणनीति बनाकर मतदाताओं से व्यक्तिगत संपर्क कर पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने का आग्रह कर लें। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव तथा संचालन जिला महामंत्री कौशलेंद्र सिंह ने किया।

इस दौरान अनूप गुप्ता, समीर सिंह, विधायक अंकुर राज तिवारी, एमएलसी सुबाष यदुवंश, जय प्रताप सिंह, शीतल सिंह, सतीश चंद्र द्विवेदी, गणेश पांडेय, श्याम सुंदर वर्मा, नित्यानंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed