{"_id":"629f9d08be80b0278333f4a7","slug":"nishad-party-will-survive-only-after-getting-reservation-sanjay-khalilabad-news-gkp4395680115","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरक्षण दिलाकर ही दम लेगी निषाद पार्टी : संजय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरक्षण दिलाकर ही दम लेगी निषाद पार्टी : संजय
विज्ञापन
सरवल कांड में मारे गये अखिलेश निषाद के चित्र पर पुष्प अर्पित करते डाक्टर संजय निषाद।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरक्षण दिलाकर ही दम लेगी निषाद पार्टी : संजय
-कसरवल कांड में मारे गए अखिलेश निषाद की याद में आयोजित हुआ कार्यक्रम
मगहर(संतकबीरनगर)। कसरवल कांड में मारे गए अखिलेश निषाद की याद में मंगलवार को कबीर चौरा परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रदेश सरकार के मत्स्य मंत्री एवं निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने कहा कि अखिलेश निषाद की शहादत बेकार नहीं जाएगी। निषाद पार्टी इसका हिसाब लेगी और समाज को आरक्षण दिलाकर ही दम लेगी। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की पिछली सपा-बसपा सरकारों ने 28 सालों तक आरक्षण के नाम पर निषाद समाज के साथ छलावा किया। यह लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक कि 17 पिछड़ी जातियों को एससी का आरक्षण नहीं मिल जाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश व राज्य के विकास के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। प्रदेश में भय मुक्त वातावरण बना है। उन्होंने कहा कि अब निषाद समाज जग उठा है। प्रदेश सरकार में पार्टी की हिस्सेदारी है। जल्द ही निषाद समाज के सारे सपने पूरे होंगे।
सांसद प्रवीण कुमार निषाद ने कहा कि अखिलेश निषाद ने बिरादरी को हक दिलाने के लिए अपनी जान की बाजी लगा दी। इनकी लड़ाई को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी हम सबकी है। सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने निषाद समाज के लिए बहुत कुछ कर रही है। विधायक मेंहदावल अनिल त्रिपाठी ने कहा कि संघर्षों की बदौलत आज निषाद जागरूक हो रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत कसरवल में मारे गये अखिलेश निषाद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र मणि निषाद ने किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव, राम ललित चौधरी,चेयरमैन मगहर संगीता वर्मा,चेयरमैन श्याम सुंदर वर्मा, विधायक चौरीचौरा श्रवण निषाद, सांसद प्रतिनिधि आनंद त्रिपाठी, डॉ. राम नरेश निषाद, राकेश मिश्रा, अतुल श्रीवास्तव, धर्मेंद्र निषाद, शैलेश श्रीवास्तव, इंद्रजीत निषाद, टीएन वर्मा, अवधेश सिंह, बाबूराम निषाद, राजेश उर्फ गुड्डू वर्मा, डॉ. अमित निषाद, मालती निषाद, वीरेंद्र निषाद, महेंद्र निषाद, मोती जायसवाल, दिवाकर निषाद, जनक नंदनी, रामरतन चौरसिया, धनंजय पांडेय, संदीप मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
इंसेट-
मुस्तैद रहे सुरक्षा कर्मी
मगहर। निषाद पार्टी के द्वारा आयोजित शहादत दिवस कार्यक्रम को लेकर प्रशासन सतर्क रहा। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के मद्देनजर सुबह से ही भारी संख्या में सुरक्षाबल मौजूद रहा। इस दौरान प्रशासनिक अमला भी सतर्क दिखा।