फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   nhm contract workers met to health minister

एनएचएम कर्मियों ने स्वास्थ्य मंत्री का किया घेराव

Sat, 04 Dec 2021 11:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
nhm contract workers met to health minister
एनएचएम कर्मियों ने स्वास्थ्य मंत्री का किया घेराव
विज्ञापन

संतकबीरनगर। सीएमओ कार्यालय पर उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ का विनियमितीकरण, वेतन पालिसी, रिक्त पदों पर स्थानांतरण समेत सात सूत्री मांगों के लिए चल रहा कार्य बहिष्कार पांचवें दिन भी जारी रहा। इस दौरान निजी कार्यक्रम में खलीलाबाद के मड़या में आए स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह का एनएचएम कर्मियों ने घेराव किया और मांगपत्र सौंपा।

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अभय त्रिपाठी, जिला संयोजक दीनदयाल वर्मा और डॉ. रचना यादव के नेतृत्व में एनएचएम कर्मी मड़या पहुंच गए। निजी कार्यक्रम में आए स्वास्थ्य मंत्री का घेराव किया और अपनी बात रखी। स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने कहा कि कोविड काल में संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने काफी मेहनत की है। जिसकी जितनी भी सराहना की जाए कम है। स्वास्थ्य सेवाओं केे बेहतर बनाने में इनका विशेष योगदान है। इस संबंध में महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं से बातचीत की जाएगी। उनसे जो भी संभव होगा, वह मदद करेंगे। जिलाध्यक्ष अभय त्रिपाठी ने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संविदा पर काम करते हुए किसी कर्मचारी को 10 साल तो किसी को 12 साल हो गए हैं, पर किसी को अब तक नियमित नहीं किया गया। अल्प मानदेय में सभी एनएचएम कर्मी कार्य कर रहे हैं। पांच दिन से कार्य बहिष्कार कर धरना दिया जा रहा है, पर उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस दौरान डॉ अश्विनी यादव, डॉ सलीम, डॉ दीपक, संदीप कुमार पांडेय, छाया, हरिओम सिंह, रवि पांडेय, अनुपम यादव, नैंसी गुप्ता, सोनिका, ज्योति, योगेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed