फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   new bsa joimed

नवागत बीएसए ने कार्यभार ग्रहण किया

Fri, 08 Oct 2021 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
new bsa joimed
नवागत बीएसए दिनेश कुमार। - फोटो : KHALILABAD
नवागत बीएसए ने कार्यभार ग्रहण किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। करीब दो माह से रिक्त चल रहे बीएसए के पद पर शासन ने बृहस्पतिवार की देर शाम तैनाती दे दी। शुक्रवार को नवागत बीएसए दिनेश कुमार ने कार्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया। इस दौरान कार्यालय के कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया।

प्रभारी बीएसए गिरीश कुमार सिंह ने उन्हें चार्ज सौंपा। कार्यभार ग्रहण करने के बाद नवागत बीएसए दिनेश कुमार ने बताया कि वह मूलत: कानपुर नगर के रहने वाले हैं। वह लखनऊ में बीएसए रह चुके हैं। इसके साथ ही बेसिक शिक्षा निदेशालय में विधि अधिकारी भी रहे चुके हैं। वह वर्तमान में कानपुर में जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान में डायट प्रवक्ता के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने बताया कि परिषदीय स्कूलों में बेहतर पठन-पाठन बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही सरकार की योजनाओं का लाभ बच्चों को मिले, यह भी सुनिश्चित कराना है। शिक्षक समय से विद्यालय पहुंचे इसको लेकर स्कूलों का निरीक्षण कराया जाएगा। इस दौरान डीसी एमडीएम डीपी चंद, डीसी एमआईएस बजरंगी लाल विश्वकर्मा, डीसी समेकित शिक्षा रजनीश वैद्यनाथ समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed