फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   neighbour attacked by axe on woman

पड़ोसी ने कुल्हाड़ी से वार कर महिला को किया घायल

Fri, 17 Jun 2022 10:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
neighbour attacked by axe on woman
पड़ोसी ने कुल्हाड़ी से वार कर महिला को किया घायल
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज से लखनऊ रेफर हुई घायल महिला
वारदात के बाद कुल्हाड़ी लेकर गांव में घूमा आरोपी
आरोपी को पकड़ कर पुलिस ने भेजा जेल
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। क्षेत्र के बेलबनवा गांव में शुक्रवार की सुबह हैंडपंप पर हाथ धोने के दौरान महिला पर पड़ोसी ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपी कुल्हाड़ी लेकर गांव में घूमा। घटना से अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। घायल महिला का लखनऊ में उपचार चल रहा है।

मेंहदावल क्षेत्र के बेलबनवा गांव निवासी 55 वर्षीय इसरावती पत्नी जयराम शुुक्रवार की सुबह नित्य क्रिया के बाद पड़ोसी के हैंडपंप पर हाथ साफ कर रही थीं। उसी दौरान पड़ोसी 52 वर्षीय रामू ने कुल्हाड़ी से अचानक इसरावती पर ताबड़तोड़ प्रहार करके घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपी कुल्हाड़ी लेकर दहाड़ता रहा। घटना से आसपास के लोग सहम गए। गांव के लोग घायल को लेकर सीएचसी मेंहदावल गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाद में वह जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज गोरखपुर और फिर वहां से लखनऊ के लिए रेफर कर दी गई। पीड़ित परिजनों ने आरोपी रामू के खिलाफ तहरीर देकर केस दर्ज कराया। एसओ जयवर्धन सिंह ने बताया कि आरोपी रामू वारदात के बाद गांव में कुल्हाड़ी लेकर घूम रहा था। उसे कुल्हाड़ी के साथ गिरफ्तार किया गया। बाद में आरोपी पर कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया। घायल महिला का लखनऊ में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed