फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Negotiations of administration and agitators fail, two people detained

प्रशासन और आंदोलनकारियों की वार्ता विफल, दो लोग हिरासत में

Tue, 18 Jun 2019 11:38 PM IST
राकेश पांडेय संतकबीरनगर
संतकबीरनगर Published by: राकेश पांडेय Updated Tue, 18 Jun 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
Negotiations of administration and agitators fail, two people detained
प्रशासन और आंदोलनकारियों की वार्ता विफल, दो लोग हिरासत में - फोटो : अमर उजाला
मगहर(संतकबीरनगर)। गांधी आश्रम कर्मियों के आंदोलन को खत्म करने पहुंचे एसडीएम का प्रयास भी विफल हो गया। इससे नाराज एसडीएम ने गांधी आश्रम के पूर्व व वर्तमान मंत्री को हिरासत में लेने का निर्देश दिया। आंदोलनकारी कर्मचारी मांग पूरी हुए बिना आंदोलन खत्म करने को तैयार नहीं हुए। इसके बाद एसडीएम दोनों पूर्व मंत्रियों को अपनी गाड़ी से लेकर लौट आए।
विज्ञापन

मगहर गांधी आश्रम के कर्मचारी वेतन व बकाया भुगतान की मांग को लेकर गांधी आश्रम गेट पर धरना दे रहे हैं। आंदोलन की अगुवाई कर रहे कर्मचारी यूनियन के मंत्री शिवशंकर यादव ने कहा कि बकाया भुगतान सहित सात मांगों को लेकर आंदोलन जारी रहेगा। आंदोलन के समर्थन में बैठे भाकियू जिलाध्यक्ष जनार्दन मिश्र ने कहा कि समस्या का हल नहीं निकला तो भाकियू आंदोलन को व्यापक बनाएगी।
विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर में धरना स्थल पर पहुंचे एसडीएम सदर एसपी सिंह ने आंदोलनकारी कर्मचारियों से वार्ता शुरू की। समस्या का हल बताने के लिए गांधी आश्रम के वर्तमान व पूर्व मंत्री को भी बुलाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों मंत्री खुद को वर्तमान बता रहे थे लेकिन समाधान नहीं बता पाए। वार्ता विफल होने से नाराज एसडीएम ने गांधी आश्रम के इन दोनों मंत्रियों को हिरासत में लेने का निर्देश अपने सुरक्षा कर्मियों को दिया। इस पर सुरक्षा कर्मियों ने दोनों मंत्रियों को पकड़कर एसडीएम की गाड़ी में बैठा दिया। इस दौरान भाकियू मंडल अध्यक्ष सुभाषचंद किसान, रामरूप चौधरी, रामटहल, विजय वर्मा, रामदरश, रामजी यादव, इंद्रेश कुमार, दयाराम विश्वकर्मा, महेंद्र राय, राम सागर चौधरी, रमई चौधरी, कृष्णचंद दूबे, फूलदेव, जगई, रामअधारे, नाथूराम, सुभाष चंद पांडेय, राबड़ी देवी, रामरूप चौधरी, राजबहादुर तिवारी, अर्जुन, वीरेंद्र दूबे, रामवृक्ष आदि मौजूद रहे। उधर, एसडीएम एसपी सिंह ने बताया कि मौके पर बातचीत में पता लगा कि गांधी आश्रम के दो वरिष्ठों के बीच मंत्री पद को लेकर चल रही खींचतान से समस्या गंभीर हो गई है। दोनों अपने को वर्तमान पदाधिकारी बता रहे हैं लेकिन समस्या समाधान का उपाय नहीं बता रहे। इसलिए दोनों को कोतवाली पुलिस के सुपुर्द किया गया है। इनकी वजह से विवाद की आशंका है, लिहाजा दोनों पर वैधानिक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed