{"_id":"580eb401ff0c5dd5ad06a180016946c0","slug":"negligence-on-the-headmaster-s-salary-withheld-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही पर हेडमास्टर का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही पर हेडमास्टर का वेतन रोका
अमर उजाला ब्यूरो संतकबीरनगर
Updated Tue, 20 Oct 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों की लापरवाही का सिलसिला थम नहीं रहा है। मेंहदावल ब्लॉक के एक विद्यालय के हेडमास्टर की मनमाने ढंग से विद्यालय आने की शिकायत पर बीएसए ने वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है। यह कार्रवाई खंड शिक्षा अधिकारी मेंहदावल की रिपोर्ट पर हुई है।
बीएसए महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी मेंहदावल अशोक कुमार राय ने 10 अक्टूबर को प्राथमिक विद्यालय डुमरिया बाबू का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के समय हेडमास्टर अजय कुमार नायक अनुपस्थित मिले थे। विद्यालय पर 115 के सापेक्ष मात्र 60 बच्चे ही मौजूद मिले थे।
उस दिन हेडमास्टर की डयूटी पंचायत भवन में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र पर लगी थी, परंतु प्रधानाध्यापक अजय कुमार नायक वहा पर भी मौजूद नही थे। इसके साथ ही विद्यालय पर काफी गंदगी मिली थी।
विज्ञापन
छात्रों का शैक्षिक स्तर काफी खराब मिला था। उन्होंने बताया कि हेडमास्टर अजय कुमार नायक को मनमाने ढंग से विद्यालय आने व दायित्व पूर्ण निष्ठा से निर्वहन न करने के कारण वेतन रोक दिया गया है। इसके साथ ही स्पष्टीकरण मांगा गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।