फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   ncc cadets select sena

Sant Kabir Nagar News: एनसीसी ने संवारी किस्मत, अग्निवीर में सात कैडेट हुए भर्ती

Sun, 18 Jun 2023 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jun 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
ncc cadets select sena
संतकबीरनगर। एचआर इंटर कॉलेज खलीलाबाद के एनसीसी के सात कैडेटों का चयन अग्निवीर भर्ती में हुआ है। यह कैडेट दो साल से एनसीसी का प्रशिक्षण ले रहे थे। इसके बाद अग्निवीर भर्ती के लिए फाॅर्म भरा और उनका चयन हो गया। अब इनका स्वास्थ्य परीक्षण होना है। कैडेटों की मानें तो एनसीसी की वजह से उन्हें देश सेवा का मौका मिला है।
विज्ञापन

हीरालाल राम निवास इंटर कॉलेज खलीलाबाद के छात्र व बालूशासन निवासी दीपांशु पाठक, बेलवनिया निवासी पवन यादव, मथुरापुर निवासी अजय यादव, मगहर निवासी सत्यम यादव, लघुराई निवासी पंकज चौरसिया, धुसवा निवासी धीरज यादव और विश्वनाथपुर निवासी गगन पांडेय का चयन अग्निवीर में हुआ है। यह सभी छात्र एनसीसी 44 वीं बटालियन के कैडेट्स हैं। प्रधानाचार्य राम कुमार सिंह ने कहा कि विद्यालय के सात कैडेट का चयन होना गौरव की बात है।
विज्ञापन

इससे अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी। कैडेटों की सफलता उनकी लगन व परिश्रम की देन है। सैनिक के रूप में बेहतर कार्य करके लौटकर समाज में अपनी जिम्मेदारी सुनिश्चित करें यही शुभकामना है। एनसीसी के कैप्टन डॉ. चंद्रप्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि सात में तीन बच्चे इंटरमीडिएट उत्तीर्ण हैं। इसके साथ ही चार बच्चे इस वर्ष 12 वीं में हैं। दो के पास सी व अन्य के पास बी सर्टिफिकेट है। अग्निवीर भर्ती में चयनित होकर कैडेटों ने सभी का मान बढ़ाया है। चयनित होने वाले छात्रों का कहना है कि यह सब एनसीसी की बदौलत मिला है। इससे उन्हें देश सेवा का मौका मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैडेटों की इस सफलता पर एनसीसी के कर्नल सतीश कंवर, मेजर पवन कुमार, लेफ्टिनेंट गुंजन मिश्रा, लेफ्टिनेंट अनिल गुप्ता समेत अन्य ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed