{"_id":"647cd643c038d153ee0e1e8b","slug":"ncc-cadet-training-khalilabad-news-c-7-1-193818-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: एनसीसी कैडेट्स ने बोरे को बनाया निशाना और की फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: एनसीसी कैडेट्स ने बोरे को बनाया निशाना और की फायरिंग
Sun, 04 Jun 2023 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 04 Jun 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
एचआर इंटर कॉलेज में एनसीसी कैडेड का शस्त्र चलाने का प्रशिक्षण देते एनसीसी के अधिकारी।संवाद
संतकबीरनगर। एचआर इंटर कॉलेज खलीलाबाद में चल रहे 44 वीं वाहिनी एनसीसी प्रशिक्षण में रविवार को एनसीसी कैडेट्स को फायरिंग का प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें लक्ष्य निर्धारित कर फायरिंग के तरीके बताए गए। इसके साथ ही एनसीसी के उद्देश्यों की जानकारी दी गई।
एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल सतीश कवर ने कहा कि एनसीसी का उद्देश्य युवा नागरिकों के बीच अनुशासन, चरित्र, भाईचारे, साहसिक कार्य की भावना और निस्वार्थ सेवा की संकल्पना विकसित करना है। इतना ही नहीं, इसका उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व के गुणों को जगाना भी है, जो भी करियर चुनते हैं, वे राष्ट्र की सेवा करेंगे।
लेफ्टिनेंट डॉ. सीपी त्रिपाटी ने कहा कि एनसीसी करके पर्सनॉलिटी डेवपमेंट के लीडरशिप जैसे गुण विकसित होते हैं, बल्कि इसके बाद कई सरकारी नौकरियों में अच्छी-खासी छूट भी मिलती है। भारतीय सेना, अर्धसैनिक बलों और पुलिस के अलावा कई अन्य सेवाओं में आसानी से नौकरी मिल जाती है। उन्होंने कहा कि एनसीसी तीन तरह के सर्टिफिकेट देता है, जिसमें ए, बी और सी ग्रेड शामिल है। इसमें सर्वोच्च ग्रेड सी होती है।
विज्ञापन
प्रशिक्षण में कैडेट्स को राष्ट्रीय एकता के विषय में जानकारी दी गई तथा देश व समाज के प्रति उनके जिम्मेदारियों के लिए उन्हें जागरूक किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रामकुमार सिंह, एसएम पवन कुमार, ट्रेनी जेसीओ काशी, लेफ्टिनेंट अनील गुप्ता, थर्ड ऑफिसर सूर्य प्रताप सिंह, पीआई स्टाफ सहित एनसीसी कैडेट्स मौजूद रहे।