{"_id":"96197add0a83f739db895361e05a93f1","slug":"navratra-starts-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्रि आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्रि आज से
अमर उजाला ब्यूरो संतकबीरनगर
Updated Tue, 13 Oct 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद में नवरात्रि पर्व की तैयारियां शुरू हो गई। सोमवार को प्रमुख देवी मंदिरों के साथ देवी प्रतिमा स्थापित होने वाले स्थलों पर साफ -सफाई कार्य देर रात तक चला। जिले में 640 मूर्तियां स्थापित होगी।
मंगलवार से नवरात्रि पर्व शुरू हो रहा है। जिसको लेकर तैयारियां तेजी से हो रही है। खलीलाबाद शहर स्थित समय माता मंदिर ,पाटेश्वरी देवी मंदिर,बरदहिया स्थित दुर्गा मंदिर ,उसका कला स्थित देवी मंदिर में देर शाम तक साफ सफाई हो रही थी। ग्रामीण क्षेत्रों में मेंहदावल के बाराखाल दुर्गा मंदिर, नगर वाली माता मंदिर, बेलहर कला में स्थापित सिदेश्वरी माता मंदिर, जंगल बेलहर में स्थापित दुर्गा मंदिर भी साफ सफाई हो रही थी। महुली और धनघटा क्षेत्र के देवी मंदिरों , बखिरा में भंगेश्वर नाथ मंदिर में स्थापित दुर्गा मंदिर में साफ-सफाई, समय जी मंदिर आदि जगहों पर तैयारियां चल रही थी। नवरात्रि पर्व को देखते हुए शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में दुकानें सज गई है। जहा चुनरी, पूजा सामग्री समेत फल आदि को खरीदते हुए लोग देखे गए।
महुली निवासी पंड़ित वाचस्पति द्विवेदी बताते है कि नव रात्रि पर्व की अपनी महत्ता है। नौ दिन लोग पूजा पाठ करते है। देवी मंदिरों में लोग जाते है और श्रद्धा से पैसे, वस्त्र, फल आदि चढ़ाते है। देवी की महिमा का बखान करते हुए बताया कि नव रात्रि पर पूजा करने से कष्ट ,रोग आदि का निवारण होता है। एसपी दीपक कुमार भट्ठ ने कहा कि सुरक्षा के मद्देनजर पर्याप्त मात्रा में सिपाही अथवा होमगार्ड की डयूटी लगाई गई है। मूर्ति विसर्जन में भी पर्याप्त फोर्स रहेगा। उनका कहना है कि आयोजक मंडल भी स्वयं सुरक्षा की निगरानी करें और जरूरत पड़ने पर पुलिस की मदद ले। अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।