{"_id":"659c305dc3d541c00a0256cb","slug":"navparvartan-pradarshine-on-11-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-8025-2024-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: 11 जनवरी को आयोजित होगी नव प्रवर्तन प्रदर्शनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: 11 जनवरी को आयोजित होगी नव प्रवर्तन प्रदर्शनी
Mon, 08 Jan 2024 10:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 08 Jan 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद की ओर से संचालित जिला विज्ञान क्लब के तत्वावधान में 11 जनवरी को असंगठित क्षेत्र के नवप्रवर्तकों के लिए जनपद स्तरीय नवप्रवर्तन प्रदर्शनी का आयोजन विकास भवन में होगा। इस नवप्रवर्तन प्रदर्शनी में असंगठित क्षेत्र के किसान, शिल्पकार, कारीगर, मजदूर, मिस्त्री, परंपरागत, उपचार करने वाले तथा ऐसे जनसामान्य व्यक्तिए जिन्होंने कोई प्रोफेशनल डिग्री प्राप्त नहीं की हो आदि अपने नवप्रवर्तन के मॉडल को प्रदर्शित करेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक संदीप चौधरी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने वाले नवप्रवर्तक को आठ हजार, द्वितीय स्थान को पांच हजार तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले नव परिवर्तन को तीन हजार का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही सभी प्रतिभागियों को प्रतिभागिता प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा।