{"_id":"574b2b974f1c1b4a33108e2f","slug":"naunihalon-the-polio-drops-to-drink","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौनिहालों को पिलाई गई पोलियो ड्रॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौनिहालों को पिलाई गई पोलियो ड्रॉप
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
Updated Sun, 29 May 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पल्स पोलियो अभियान की शुरूआत रविवार को हुई। इसका शुभारंभ डीएम डॉ. सरोज कुमार और सीएमओ डॉ. आनंद प्रकाश श्रीवास्तव ने सीएचसी खलीलाबाद में नौनिहालों को पोलियो ड्राप पिलाकर किया। 15 दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम में करीब 2.99 लाख बच्चों को खुराक से आच्छादित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए कुल 865 बूथ बनाए गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से पोलियो अभियान की शुरूआत सीएचसी खलीलाबाद से की गई। इसके बाद टीमें बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने के लिए अपने-अपने क्षेत्रों की ओर रवाना हुई। इस मौके पर जिलाधिकारी डॉ. सरोज कुमार ने कहा कि पल्स पोलियो अभियान के दौरान शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाया जाएगा। इसमें कोई बच्चा छूटने न पाए, क्योंकि पोलियो की बीमारी बेहद गंभीर है। इस पर नियंत्रण सिर्फ पोलियो की ड्राप पिलाकर ही पाया जा सकता है। इसलिए समाज के हर व्यक्ति का यह कर्तव्य है कि वह अपने बच्चों को पोलियो की खुराक हर हाल में पिलाएं। सीएमओ डॉक्टर आनंद प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि यह अभियान 15 दिन तक चलेगा। इसमें टीम घर-घर जाकर लक्षित बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएगी। टीम को अभियान का लक्ष्य निर्धारित दिवसों के भीतर पूरा करना होगा। इस मौके पर अधीक्षक रतन लाल, डॉ. एके सिन्हा, अभय त्रिपाठी, सतेंद्र यादव, संजय, राजकुमार समेत अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।