फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   nandaur feader closed 150 vilages effected

नंदौर फीडर बंद होने से 150 गांव प्रभावित

Sun, 04 Jul 2021 11:25 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
nandaur feader closed 150 vilages effected
नंदौर फीडर बंद होने से 150 गांव प्रभावित
विज्ञापन

उमस भरी गर्मी से बिजली उपभोक्ता बेहाल, बढ़ रहा आक्रोश
ब्रेेकर में खराबी आने से हुई परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। उमस भरी गर्मी के बीच विद्युत आपूर्ति व्यवस्था लड़खड़ा गई है। जिले के नंदौर फीडर से जुड़े करीब 150 गांवों में शनिवार की पूरी रात बिजली आपूर्ति ठप रही। इसके कारण उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कर्मचारियों ने बताया कि फीडर के ब्रेकर में खराबी आने से दिक्कत हुई है।

पिछले तीन दिनों से उमस भरी गर्मी पड़ रही है। इस बीच शनिवार की रात नंदौर फीडर से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। ऐसे में पूरी रात इस फीडर से जुड़े गांवों के उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ी। स्थिति यह रही कि कड़जवनिया, जंगल बेलहर, पिपरा, पिपरी, राजघाट, मरहा, बेलवा जंगल, सरहरा, बेलवा सेंगर आदि गांवों में अंधेरा छाया रहा। बताया गया कि ओवरलोड के चलते फीडर पर असर पड़ा और बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इसका खामियाजा विद्युत उपभोक्ताओं को उठाना पड़ा। लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहे और व्यवस्था को कोसते रहे। उपभोक्ता संजीत मिश्र, आयुष आदि ने कहा कि इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। ऊपर से बारिश का मौसम है, इस समय में रात के समय बिजली गुल रहने से घरों से निकलने में डर लगता है। कहा कि विद्युत निगम दावा करता है कि विद्युत आपूर्ति शिकायत मिलने के तत्काल ठीक कराई जा रही है, लेकिन यह दावा हवा-हवाई साबित हो रहा है। दूसरी तरफ शहरी क्षेत्र में भी बिजली की आवाजाही बनी हुई है। बार-बार बिजली कट रही है और घंटों बाद आती है। ऐसे में लोग परेशान हैं। इस संबंध में विद्युत वितरण निगम मेंहदावल के एसडीओ अजय कुमार मौर्य ने बताया कि ब्रेकर में खराबी आ गई थी, जिसे सुबह ठीक करा दिया गया था, लेकिन आपूर्ति बहाल होने के बाद कुछ तकनीकी दिक्कत आ गई, जो अब ठीक हो गई है। उन्होंने बताया कि रविवार को दिन में करीब ढाई बजे बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed