{"_id":"61d739038f87d054f26a9cc9","slug":"nagar-panchayat-will-make-manure-from-hennawal-litter-khalilabad-news-gkp422751620","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पंचायत मेंहदावल कूड़े से बनाएगी खाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पंचायत मेंहदावल कूड़े से बनाएगी खाद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पंचायत मेंहदावल कूड़े से बनाएगी खाद
-75 लाख की लागत से एमआरएफ सेंटर का हुआ निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल (संतकबीरनगर)। नगर के लोगों को जल्द ही कूड़े से निजात मिलने वाली है। अब नगर पंचायत स्थानीय स्तर पर एकत्र किए जा रहे कूड़े से खाद का निर्माण करेगी, जो किसानों को बेची जाएगी। 75 लाख की लागत से नगर में एमआरएफ भवन का निर्माण हुआ है, वहीं ऑर्गेनिक मशीन लगाए जाने की व्यवस्था भी की गई है।
मेंहदावल नगर पंचायत के सोनबरसा वार्ड में 45 लाख रुपये की लागत से नगर पंचायत प्रशासन ने एमआरएफ सेंटर का निर्माण कराया है। यहीं पर 30 लाख रुपये की लागत से ऑर्गेनिक मशीन लगाई जाएगी। अब नगर के 15 वार्डों के साथ ही नगर पंचायत सीमा विस्तार में सम्मिलित 16 ग्राम पंचायतों का कूड़ा यहां एकत्रित किया जाएगा। ऑर्गेनिक मशीन की मदद से खाद बनाकर किसानों को बिक्री की जाएगी। खुली बिक्री व दाम नगर पंचायत की बोर्ड तय करेगी। फिलहाल मशीन नगर पंचायत खरीदने की तैयारी में है। वहीं भवन का कार्य पूरा हो चुका है। नगर पंचायत की इस योजना से जहां नगर क्षेत्र में स्वच्छ भारत मिशन का सपना साकार होगा, वहीं लोगों को गंदगी और कूड़ा करकट से निजात मिलेगी। ईओ प्रदीप कुमार का कहना है कि ऑर्गेनिक सेंटर का निर्माण पूरा हो चुका है। मशीन खरीदने की प्रक्रिया चल रही है। नए वर्ष में यह कार्य योजना चालू हो जाएगी। स्थानीय स्तर पर कूड़े से खाद बनाने का सपना जहां साकार होगा, वहीं सस्ता व सुलभ मूल्य पर या खाद किसानों को उपलब्ध होगी।
नगर में कूड़े का प्रबंधन करना काफी कठिन कार्य था। ऐसे में ऑर्गेनिक मशीन द्वारा खाद के निर्माण का निर्णय लिया गया। जो नगर क्षेत्र की विशेष उपलब्धियों में शामिल है। आने वाले समय में नगर गंदगी से मुक्त होगा। इसके अलावा नगर पंचायत किसानों को सुलभता के साथ खाद उपलब्ध कराएगी।
विज्ञापन
प्रमिला जायसवाल, अध्यक्ष नगर पंचायत