फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Nagar Panchayat employees caught 12 animals

Sant Kabir Nagar News: नगर पंचायत के कर्मचारियों ने पकड़े 12 पशु

Mon, 26 Dec 2022 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Dec 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Nagar Panchayat employees caught 12 animals
मेंहदावल नगर में छुट्टा पशुओं को पकड़ते नगर पंचायत के कर्मचारी। - फोटो : KHALILABAD
नगर पंचायत के कर्मचारियों ने पकड़े 12 पशु
विज्ञापन

छुट्टा पशु पकड़ो अभियान चला
मेंहदावल। डीएम प्रेम रंजन सिंह के निर्देश पर सोमवार को नगर पंचायत मेंहदावल में छुट्टा पशुओं को पकड़ने के लिए अभियान चलाया गया। इस दौरा अधिशासी अधिकारी संदीप कुमार सरोज के नेतृत्व में नगर पंचायत के कर्मचारियों ने 12 पशुओं को पकड़ा और उन्हें पशु आश्रय केंद्र बढ़या ठाठर पहुंचाया।
छुट्टा पशुओं के कारण लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए सोमवार को नगर पंचायत मेंहदावल के खंड विकास कार्यालय परिसर, बस स्टैंड चौराहा, सीएससी तिराहा, पेट्रोल पंप तिराहा, अंजनिया बाजार, चौक बाजार, नायक टोला समेत कई स्थानों पर ईओ संदीप कुमार सरोज के नेतृत्व में अभियान चलाकर 12 पशुओं को पकड़ा गया। छुट्टा पशुओं के कारण कस्बेवासी लंबे समय से परेशानी झेल रहे थे।
विज्ञापन

वहीं अगल-बगल के किसान भी फसल बचाने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। मामला डीएम के संज्ञान में आया तो उन्होंने नगर पंचायत के जिम्मेदारों को छुट्टा पशुओं से कस्बे को मुक्त कराने का निर्देश दिया। जिसके क्रम में 12 पशु पकड़कर कर्मचारियों ने बढ़या ठाठर पशु आश्रय केंद्र पहुंचाया। ईओ संदीप कुमार सरोज ने बताया कि छुट्टा पशुओं को पकड़ने का अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आगे भी अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed