{"_id":"62e971b56a084229153d5300","slug":"nag-devta-worshiped-in-temples-khalilabad-news-gkp4458378120","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिरों में की गई नाग देवता की पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिरों में की गई नाग देवता की पूजा
विज्ञापन
नाग पंचमी पर्व पर सहदेवनाथ मंदिर में श्रद्धालुओ ने शिवलिंग पर लावा और दूध चढ़ाते श्रद्धालु।
- फोटो : KHALILABAD
मंदिरों में की गई नाग देवता की पूजा
मंदिरों में दर्शन पूजन कर लोगों ने किया रुद्राभिषेक
परिवार की सुख समृद्धि के लिए की कामना
संतकबीरनगर। नाग पंचमी के पर्व पर मंगलवार को मंदिरों में नाग देवता को दूध लावा चढ़ाकर पूजा की गई। ग्रामीण क्षेत्रों में भी नाग पंचमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बच्चों व महिलाओं ने झूला झूला। घरों में पकवान बनाए गए।
श्रावण शुक्ल पंचमी को पारंपरिक रूप में नाग देवता की पूजा होती है। मंगलवार को स्नान ध्यान के बाद महिलाओं ने मंदिरों में नाग नागिन की पूजा की। मान्यता के अनुसार नाग देवता से घर में होने वाले किसी तरह के अशुभ प्रभाव से मुक्ति और परिवार की सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना पूजा की जाती है। राहु, केतु अथवा काल सर्प योग से शांति के लिए कुछ परिवारों ने चांदी के नाग नागिन को नदी में प्रभावित किया।
खलीलाबाद शहर के लक्ष्मी नारायण मंदिर, स्टेशन पुरवा स्थित शिव मंदिर, समयजी मंदिर, गन्ना विकास संस्थान के बगल में स्थित शिव मंदिर के अलावा अन्य शिव मंदिरों में दर्शन पूजन कर श्रद्धालुओं ने रुद्राभिषेक किया। बेलहर कलां के भितरी टोला में स्थित शिव मंदिर, सेहूआ नाथ शिव मंदिर, लोहरौली मिश्र, सेमरियावां, हैंसर, बघौली, नाथनगर, मेंहदावल, हरिहरपुर सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में भी नाग पंचमी पर मंदिरों में भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
धनघटा प्रतिनिधि के अनुसार नाथनगर क्षेत्र में नाग पंचमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लोगों ने नाग देवता की पूजा की। बहनों ने भाइयों के साथ पोखरे पर गुड़िया पीटकर खुशी का इजहार किया।
...
सहदेव नाथ में मेला लगा
बखिरा। नाग पंचमी पर कस्बे के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। शाम को सहदेव नाथ मंदिर में मेला लगा। लोगों ने खरीदारी की तथा बच्चों ने झूले का आनंद उठाया। भंगेश्वरनाथ, ठाकुरद्वारा, कोपिया के कोपेश्वरनाथ में श्रद्धालु भोर से लाइन में लग गए थे। दूध, लावा, चना, पान, बेलपत्र चढ़ाकर सुख समृद्धि की कामना की।