फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   muslims with sp abu ajmi

प्रदेश का अल्पसंख्यक समुदाय सपा के साथ : अबू आजमी

Sat, 28 Aug 2021 12:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
muslims with sp abu ajmi
शहर के एक होटल में आयोजित सपा के कार्यक्रम को संबोधित करते सपा महाराष्ट्र प्रदेश के अध्यक्ष अबू आ - फोटो : KHALILABAD
प्रदेश का अल्पसंख्यक समुदाय सपा के साथ : अबू आजमी
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं के साथ सपा के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष ने की बैठक
भाजपा सरकार पर साधा जमकर निशाना
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। सपा के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम आजमी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश का भविष्य तय करेगा। इसलिए प्रदेश की जनता न किसी के बहकावे में आएगी और न ही वोट कटवा को तवज्जो देगी। प्रदेश का अल्पसंख्यक समुदाय दिल और दिमाग खोलकर सपा के साथ है। एआईएमएईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी जैसे लोग बेनकाब हो चुके हैं। विधानसभा चुनाव में जनता उन्हें तवज्जो नहीं देगी। वह शुक्रवार को शहर के एक होटल में कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। जनता परेशान है। दिन-प्रतिदिन महंगाई बढ़ती जा रही है। भाजपा सिर्फ वोट लेना जानती है। उन्होंने कहा कि किसानों का मुद्दा सर्वोपरि है। भाजपा ने किसानों के साथ धोखा किया है। किसान इस धोखे का बदला सपा को सत्ता सौंप कर लेंगे। पूरब से पश्चिम तक की सपा की जनसभाओं में किसानों का रेला उमड़ रहा है। कोरोना काल में मजदूरों को उनके हाल पर छोड़ दिया गया। तमाम लोगों की मौत हो गई। पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों के लिए चलाई जाने वाली योजनाओं के क्रियान्वयन में भी भाजपा ने मनमानी की है। आजमी ने कहा कि पहले 351 सीट मिलने की उम्मीद थी, लेकिन अब हर दिन सपा का ग्राफ बढ़ रहा है। गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि समान विचारधारा वाले महान दल सहित तमाम छोटे-छोटे दलों से गठबंधन हो रहा है। भाजपा को सत्ता से बेदखल करने के लिए दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों की हितैषी सभी दल सपा को सत्ता सौंपने के लिए बेताब हैं। ईवीएम के मुद्दे पर आजमी ने कहा कि इस बार सपा भाजपा को ईवीएम में खेल नहीं करने देगी। भाजपा की हर चाल का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए पुख्ता रणनीति बनाई जा रही है। इस दौरान जिलाध्यक्ष गौहर अली खां, पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद, जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव, पूर्व विधायक अब्दुल कलाम, पूर्व विधायक अलगू चौहान, सपा नेता जयराम पांडेय, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह, शेखर सिंह, राजमन यादव, कोमल यादव, रमेश चंद यादव, आजिम खां, मोहम्मद अहमद, डॉ रामनाथ चौरसिया, श्याम जी विश्वकर्मा, लाल बहादुर यादव समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed