{"_id":"6213d0eb60a96501cb733b72","slug":"murder-yongman-for-gutkha-khalilabad-news-gkp427712068","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुटखा खाने के विवाद में युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुटखा खाने के विवाद में युवक की हत्या
विज्ञापन
गुटखा खाने के विवाद में युवक की हत्या
- युवक की मौत से परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल
- सूचना पर जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
धनघटा/संतकबीरनगर। धनघटा क्षेत्र के मुठही कला गांव में सोमवार देर शाम गुटखा खाने के विवाद में युवक की हत्या हो गई। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। पीड़ित परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर हत्या का आरोप मढ़ा है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
मुठही कला गांव निवासी 35 वर्षीय कृष्ण मुरारी सिंह खेती करते हैं। सोमवार देर शाम गांव के एक युवक से गुटखा खाने को लेकर कहासुनी हो गई। मामला बढ़ जाने पर मारपीट हुई। घटना में कृष्ण मुरारी सिंह घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों के साथ ही परिजन भी पहुंच गए। ग्रामीणों के सहयोग से परिजन आनन-फानन में घायल को सीएचसी मलौली ले गए, जहां देखते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना से घर पर कोहराम मच गया। पीड़ित परिजनों ने गांव के युवक पर हत्या करने का आरोप मढ़ा। एसओ विनय पाठक ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि कृष्ण मुुुरारी और गांव के एक युवक के बीच गुटखा खाने के मामले में मारपीट हुई। इसमें घायल कृष्ण मुरारी को परिजन सीएचसी मलौली लाए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के पास दो बच्चे हैं। पीड़ित परिजनों की ओर से जैसे ही तहरीर मिलेगी, केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।