फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   murder case in arrest

Sant Kabir Nagar News: मजदूर की हत्या मामले का दूसरा आरोपी गिरफ्तार

Fri, 07 Jul 2023 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 07 Jul 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
murder case in arrest
भरवल पर्वता गांव में हुए हत्या के आरेपी को धनघटा पुनिस ने पकड़ कर जेल भेजा।संवाद
संतकबीरनगर। धनघटा क्षेत्र के भरवल पर्वता में मजदूर की हुई हत्या के मामले में फरार चल रहे दूसरे आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को बभनौली तिराहे के पास स्थित जूनियर हाईस्कूल से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने घटना को अंजाम दिए जाने की बात स्वीकार की।
विज्ञापन

एसओ संतोष मिश्रा ने बताया कि भरवल पर्वता निवासी वकील शर्मा (48) बारिश होने की वजह से खेत में पानी पाकर धान की रोपाई करने गए थे। गांव के ही विजयपाल अपने छोटे भाई अजयपाल के साथ खेत में पहुंच गए। दोनों भाई पहले अपने खेत की रोपाई करने का दबाव मजदूर वकील शर्मा पर बनाने लगे। वकील शर्मा ने खुद के धान की रोपाई के बाद उनके खेत की रोपाई करने की बात कही। उसी से नाराज होकर दोनों भाइयों ने डंडे और फावड़े से प्रहार कर मजदूर वकील शर्मा की हत्या कर दी, जबकि उसकी पत्नी सुनीता और बच्चों की पिटाई की।
विज्ञापन

पीड़ित पत्नी की तहरीर पर आरोपी विजयपाल और अजयपाल पर हत्या और मारपीट का केस दर्ज किया गया था। शुक्रवार को सूचना के आधार पर फरार आरोपी अजयपाल को बभनौली तिराहे के पास जूनियर हाईस्कूल से गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में बताया कि धान की रोपाई नहीं करने की वजह से दोनों भाई ने मजदूर वकील शर्मा की हत्या कर दी थी। पकड़े गए आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में लेते हुए जेल भेज दिया। एसओ ने बताया कि चार जुलाई को आरोपी विजय पाल को संठी चौराहे के पास से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed