फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   son killed his mother by stabbing him with a knife

Sant Kabir Nagar: बेटे ने चाकू से वार कर की मां की हत्या, गांव में मचा हड़कंप

Mon, 18 Jul 2022 04:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 18 Jul 2022 04:20 PM IST
सार

सीओ अंबरीश भदौरिया ने बताया कि आरोपी का बड़ा भाई विध्यांचल शुक्ल कानुपर में होमगार्ड के पद पर तैनात है। सूचना मिलते ही वह गांव पहुंचा और थाने में तहरीर दी।

विज्ञापन
son killed his mother by stabbing him with a knife
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock

विस्तार

संतकबीरनगर जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एकला शुक्ल गांव में शनिवार देर रात बेटे ने चाकू से वार कर मां की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। बड़े भाई की तहरीर पर उसके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मेंहदावल क्षेत्र में सोनौरा-विसौवा मार्ग स्थित एकला शुक्ल गांव निवासी बैजनाथ उर्फ प्रमोद (40) टेंपो चालक है। शनिवार देर रात घर लौटने पर वह किसी बात पर मां कमला देवी (70) से झगड़ने लगा। विवाद के दौरान उसने मां पर चाकू से तीन वार किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


 

सुबह सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और घर में मौजूद आरोपी को हिरासत में ले लिया।

एसओ जयवर्धन सिंह ने बताया कि पड़ोसियों के अनुसार, आरोपी शराब पीने का आदी है। वह रोज नशे में मां और पत्नी से मारपीट करता था। इसी वजह से उसकी पत्नी चार साल से मायके में रह रही है। पांच वर्षीय पुत्र विश्व प्रताप उसके साथ रहता है। उसने पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी है।

सीओ अंबरीश भदौरिया ने बताया कि आरोपी का बड़ा भाई विध्यांचल शुक्ल कानुपर में होमगार्ड के पद पर तैनात है। सूचना मिलते ही वह गांव पहुंचा और थाने में तहरीर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed